• Sports
  • CAN vs UAE Highlights: 4 ओवर में चाहिए थे 56 रन, यूएई ने दो गेंद रहते टी20 विश्व कप में कनाडा को रौंद दिया

    नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2026 में यूएई का खाता खुल गया है। कनाडा के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में टीम को आखिरी चार ओवर में जीत के लिए 56 रन चाहिए थे। 16 ओवर के बाद टीम का रन रेट 6 से भी कम का था। टीम ने सिर्फ 95 रन बनाए थे। लेकिन


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 13, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2026 में यूएई का खाता खुल गया है। कनाडा के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में टीम को आखिरी चार ओवर में जीत के लिए 56 रन चाहिए थे। 16 ओवर के बाद टीम का रन रेट 6 से भी कम का था। टीम ने सिर्फ 95 रन बनाए थे। लेकिन आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर ही यूएई ने मुकाबले को जीत लिया। आर्यांश शर्मा और सोहैब खान यूएई की जीत के हीरो रहे। दोनों ने सिर्फ 42 गेंद पर 84 रनों की साझेदारी की। स्कोर बराबर होने के बाद छक्का मारने की कोशिश में सोहैब आउट हो गए। उन्होंने 29 गेंद पर 4 चौके र 4 छक्कों की मदद से 51 रन बनाए।

    टी20 विश्व कप में आखिरी चार ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाकर जीत

    67 रन- ऑस्ट्रेलिया vs इंग्लैंड,अबू धाबी, 2021

    56 रन- यूएई vs कनाडा, दिल्ली, 2026

    56 रन- ऑस्ट्रेलिया vs पाकिस्तान, ग्रोस आइलेट, 2010

    54 रन- भारत vs पाकिस्तान, मेलबर्न, 2022

    53 रन- वेस्टइंडीज vs ऑस्ट्रेलिया, मीरपुर, 2014

    सलामी बल्लेबाज आर्यांश शर्मा ने ने 53 गेंद पर 74 रनों की पारी खेली। उन्होंने 6 चौके और तीन छक्के मारे। यूएई को इस मैच में 5 विकेट से जीत मिली। इससे पहले कनाडा ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 150 रन बनाए। यूएई की इस टूर्नामेंट में यह दो मैचों में पहली जीत है। वहीं कनाडा ने अभी तक खेले दोनों मैचों में हार झेलनी पड़ी है।

    जुनैद सिद्दीकी ने 5 विकेट झटके

    कनाडा की शुरुआत खराब रही। टीम के कप्तान दिलप्रीत बाजवा 11 और युवराज सामरा 5 रन बनाकर आउट हो गए। पावरप्ले के खत्म होते से पहले ही निकोलस किर्टन भी आउट हो गए। 6 ओवर के बाद टीम का स्कोर 39 रन पर तीन विकेट था। यहां से हर्ष ठकर और नवनीत धालीवाल ने पारी को संभाल दिया। दोनों के बीच 58 रनों की साझेदारी हुई। नवनीत अनलकी रहे और 34 रन बनाकर रन आउट हो गए। उनका बैट जमीन में फंस गया था। हर्ष ने अपनी फिफ्टी पूरी की लेकिन 50 के स्कोर पर ही आउट हो गए।

    श्रेयस मोव्वा ने 21 गेंद पर 21 रन बनाए। जुनैद सिद्दीकी ने आखिरी ओवर में दो विकेट लेकर अपने 5 विकेट पूरे किए। हालांकि डिलोन हेलिंगर ने पारी की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर कनाडा को 150 रनों तक पहुंचा दिया। जुनैद ने 35 रन देकर 5 विकेट झटके।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।