ईरान
कनाडा के लोगों को ईरान में हो रहे प्रदर्शनों और क्षेत्रीय तनाव के बीच लोगों को इस खाड़ी देश की यात्रा न करने की सलाह दी गई है। कई एयरलाइंस ने देश से आने-जाने वाली उड़ानें निलंबित कर दी हैं, जिससे जाने के विकल्प मुश्किल हो गए हैं।
वेनेजुएला
वेनेजुएला पर अमेरिकी हमले और राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़े जाने के बाद कनाडा की सरकार ने इस लैटिन अमेरिकी देश को भी खतरनाक श्रेणी में रखा है। कनाडा ने वेनेजुएला में बढ़े हुए सुरक्षा खतरों, अस्थिर राजनीतिक और आर्थिक स्थितियों और बिगड़ते जीवन हालात के बारे में चेतावनी दी है।
दक्षिण सूडान
कनाडाई लोगों को दक्षिणी सूडान के लिए भी सभी तरह की यात्रा से बचने को कहा गया है। इसमें देश के अंदर सशस्त्र संघर्ष, जातीय हिंसा और उच्च स्तर के हिंसक अपराध हैं।
लिस्ट में शामिल देश
- ईरान
- वेनेजुएला
- रूस
- उत्तर कोरिया
- इराक
- लीबिया
- अफगानिस्तान
- बेलारूस
- बुर्किना फासो
- सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक
- हैती
- माली
- दक्षिणी सूडान
- म्यांमार
- नाइजर
- सोमालिया
- सूडान
- सीरिया
- यूक्रेन
- यमन
भारत के लिए एडवाइजरी में क्या?
कनाडा ने अपनी ट्रैवेल एडवाइजरी लिस्ट में ‘बहुत ज्यादा सावधानी बरतने वाली जगहें’ भी शामिल हैं। इस लिस्ट में भारत को शामिल किया गया है। दिसम्बर में जारी की गई ट्रैवल एडवाइजरी में कनाडा ने पूरे देश में आतंकवादी हमलों के खतरे का हवाला देते हुए भारत को बहुत ज्यादा सावधानी वाली कैटेगरी में रखा है। कनाडाई अधिकारियों ने जम्मू और कश्मीर, साथ ही गुजरात, पंजाब और राजस्थान में पाकिस्तान से सटे सीमावर्ती इलाकों में यात्रा न करने की सलाह दी है। इसमें असम और मणिपुर के उत्तर-पूर्वी राज्यों में भी गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी गई गई है।
इस लिस्ट में अन्य देश इस तरह है
- चीन
- भारत
- मेक्सिको
- ब्राजील
- फ्रांस
- जर्मनी
- इटली
- स्पेन
- संयुक्त अरब अमीरात
- दक्षिण अफ्रीका
- ब्रिटेन













