• Religion
  • Chandra Grahan 2026: ब्लड मून क्या होता है? पूर्ण, आंशिक और उपच्छाया चंद्रग्रहण में अंतर, जाने विस्तार से

    ग्रहण एक दुर्लभ और खास खगोलीय घटना है। यह तब होता है जब सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक दूसरे के बीच में आ जाते हैं। हालांकि, वैदिक ज्योतिष में सूर्य और चंद्र ग्रहण दोनों को ही अशुभ माना गया है। माना जाता है कि इस दौरान ग्रहण की नकारात्मक ऊर्जा प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 28, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    ग्रहण एक दुर्लभ और खास खगोलीय घटना है। यह तब होता है जब सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक दूसरे के बीच में आ जाते हैं। हालांकि, वैदिक ज्योतिष में सूर्य और चंद्र ग्रहण दोनों को ही अशुभ माना गया है। माना जाता है कि इस दौरान ग्रहण की नकारात्मक ऊर्जा प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से व्यक्ति के जीवन को प्रभावित करती है। 3 मार्च 2026 को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। खास बात यह है कि इस दौरान दौरान चंद्रमा लाल रंग में नजर आएगा। इस खूबसूरत घटना को ब्लड मून कहा जाता है। इस लेख के माध्यम से हम जानेंगे कि चंद्रग्रहण कितने प्रकार के होते हैं और इनमें क्या अंतर होता है।

    चंद्र ग्रहण कब लगता है?
    वैज्ञानिक दृष्टि से चंद्रग्रहण बेहद महत्वपूर्ण खगोलीय घटना है। पृथ्वी के चारों तरफ चंद्रमा चक्कर लगाता है, जबकि पृथ्वी सूर्य के चारों तरफ चक्कर लगाती है। सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी के आने से चंद्रग्रहण लगता है। इस घटना के दौरान सूर्य की रोशनी चंद्रमा तक नहीं पहुंच पाती और पृथ्वी की छाया चंद्रमा को ढक देती है। इसे ही चंद्रग्रहण कहा जाता है। चंद्रग्रहण मुख्य रूप से तीन तरह के होते हैं- पूर्ण चंद्रग्रहण, आंशिक चंद्रग्रहण और उपच्छाया चंद्रग्रहण।

    पूर्ण, आंशिक और उपच्छाया चंद्रग्रहण में अंतर

    चंद्र ग्रहण का प्रकार चंद्रमा का रूप
    पूर्ण चंद्र ग्रहण पूरी तरह छिपा हुआ (इसे ब्लड मून कहा जाता है)
    आंशिक चंद्र ग्रहण आधा छिपा हुआ (कुछ भाग सफेद और कुछ काला)
    उपच्छाया चंद्र ग्रहण हल्का धुंधला (सामान्य आंखों से देखना मुश्किल)

    पूर्ण चंद्र ग्रहण
    पूर्ण चंद्र ग्रहण के दौरान सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है। जिससे सूर्य की रोशनी पूरी तरह से चंद्रमा से कट जाती है। जब चंद्रमा पृथ्वी की गहरी छाया (उम्ब्रा) से होकर गुजरता है तो उसे पूर्ण चंद्र ग्रहण कहते हैं।

    ब्लड मून
    ब्लड मून पूर्ण चंद्र ग्रहण के दौरान ही देखी जाने वाली घटना है। सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीध में आ जाते हैं। ऐसे में पृथ्वी के वायुमंडल से छनकर आने वाली सूर्य की रोशनी के कारण चंद्रमा लाल रंग का नजर आता है।

    आंशिक चंद्र ग्रहण
    चंद्र ग्रहण का दूसरा प्रकार आंशिक चंद्र ग्रहण होता है। आंशिक चंद्र ग्रहण के दौरान पृथ्वी की छाया (उम्ब्रा) का सिर्फ एक हिस्सा ही चंद्रमा पर पड़ता है। इससे चंद्रमा का कुछ हिस्सा छिप जाता है और कुछ दिखाई देता है। इसे ही आंशिक चंद्र ग्रहण कहते हैं।

    उपच्छाया चंद्र ग्रहण
    चंद्र ग्रहण का तीसरा प्रकार उपच्छाया चंद्र ग्रहण होता है। चंद्रमा जब पृथ्वी की हल्की छाया (पेनम्ब्रा) से होकर गुजरता है तो उसे उपछाया चंद्रग्रहण कहते हैं। इसमें चंद्रमा सामान्य से हल्का धुंधला नजर आता है। इसे सामान्य आंखों से देख पाना लगभग मुश्किल होता है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।