राशि अनुसार चंद्रग्रहण के दौरान करें इन मंत्रों का जप (Chandra Grahan Mantra)
| मेष राशि | ओम क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः |
| वृषभ राशि | ओम ह्रीं श्रीं शुक्राय नमः |
| मिथुन राशि | ओम ऐं श्रीं श्रीं बुधाय नमः |
| कर्क राशि | ओम चंद्राय नमः |
| सिंह राशि | ओम घृणि सूर्याय नमः |
| कन्या राशि | ओम ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः |
| तुला राशि | ओम शुं शुक्राय नमः |
| वृश्चिक राशि | ओम अं अंगारकाय नमः |
| धनु राशि | ओम बृं बृहस्पतये नमः |
| मकर राशि | ओम शं शनैश्चराय नमः |
| कुंभ राशि | ओम प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः |
| मीन राशि | ओम बृहस्पतये विद्महे दिव्यचक्षुषे धीमहि। तन्नो गुरुः प्रचोदयात् |
चंद्रग्रहण पर करें इन मंत्रों का जप भी ( Chandra Grahan 2026 )
पंड़ित राकेश झा के अनुसार, अगर आपने गुरु मंत्र लिया हुआ है तो आप उस मंत्र का जप भी कर सकते हैं। इसके अलावा :-
- ओम त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् । चंद्रग्रहण के दौरान इस मंत्र का जप करने से मानसिक शांति मिलेगी।
- ओम भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात् । आप इस गायत्री मंत्र का जप भी कर सकते हैं इसके जप से विचार शुद्ध रहते हैं।
- ओम नमः शिवाय । यह भगवान शिव का बहुत ही शक्तिशाली मंत्र है मन ही मन इस मंत्र का जप करते रहें।
- आप चंद्र देव के मंत्रों का जप भी कर सकते हैं। ओम श्रां श्रीं श्रौं सः चन्द्रमसे नमः , ओम चंद्राय नमः , ओम क्षीर पुत्राय विद्महे अमृत तत्वाय धीमहि तन्नो चन्द्र प्रचोदयात् , इन मंत्रों का जप करने से अशांत मन शांत होता है। साथ ही नकारात्मकता दूर होती है।














