• Religion
  • Chandra Grahan 2026 Pregnant Women Rules : चंद्रग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं इन नियमों का जरूर रखें ख्याल, जानें क्या करें और क्या न करें?

    3 मार्च, मंगलवार के दिन साल 2026 का पहला चंद्रग्रहण लग रहा है। यह ग्रहण भारत में भी दृश्य होगा। ग्रहण काल की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर के 3 बजकर 20 मिनट से होगी। वहीं, इसका समापन 6 बजकर 47 मिनट पर होगा। शास्त्रों और ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, ग्रहण काल की अवधि शुभ नहीं मानी


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk मार्च 3, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    3 मार्च, मंगलवार के दिन साल 2026 का पहला चंद्रग्रहण लग रहा है। यह ग्रहण भारत में भी दृश्य होगा। ग्रहण काल की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर के 3 बजकर 20 मिनट से होगी। वहीं, इसका समापन 6 बजकर 47 मिनट पर होगा। शास्त्रों और ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, ग्रहण काल की अवधि शुभ नहीं मानी जाती है। ऐसे में इस दौरान कुछ नियमों का पालन करना बेहद आवश्यक होता है। वहीं, इसमें गर्भवती महिलाओं को सबसे अधिक सावधानी बरतनी चाहिए। चंद्रग्रहण के दौरान एक छोटी सी गलती बड़े नुकसान का कारण बन सकती है। ऐसे में आइए पं. राकेश झा से विस्तार से जानें की गर्भवती महिलाओं को चंद्रग्रहण के दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।

    चंद्रग्रहण में गर्भवती महिलाएं को क्या नहीं करना चाहिए?

    • ग्रहण काल की अवधि में गर्भवती महिलाओं को गलती से भी नुकीली चीजों जैसे- सुई, चाकू, कैंची आदि का प्रयोग नहीं करना चाहिए। साथ ही, इन्हें स्पर्श करने से भी बचना चाहिए।
    • गर्भवती महिलाओं को चंद्र ग्रहण में भोजन पकाने और उसे ग्रहण करने से भी बचना चाहिए क्योंकि, इस दौरान ग्रहण की अशुद्ध किरणें भोजन को दूषित कर देती हैं। जिसका प्रभाव गर्भ में पल रहे शिशु के विकास पर पड़ सकता है।
    • ग्रहण काल के दौरान सिलाई-बुनाई जैसे कार्य भी करने वर्जित माना जाता है। ऐसा करने से आपको कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
    • गर्भवती महिलाओं को चंद्रग्रहण के दर्शन करने की गलती बिल्कुल भी नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से चंद्रमा की अशुद्ध किरणों का दुष्प्रभाव गर्भ में पल रहे बच्चे पर पड़ सकता है।
    • मान्यता है की गर्भवती महिलाओं को चंद्रग्रहण के दौरान शयन करने से बचना चाहिए।

    गर्भवती महिलाओं को चंद्रग्रहण में क्या करना चाहिए?

    • मान्यता है की गर्भवती महिलाओं को चंद्रग्रहण के दौरान पेट पर गेरू अवश्य लगाना चाहिए।
    • चंद्रग्रहण की अवधि के दौरान अगर घर में पहले से पका हुआ भोजन रखा हुआ हो तो उसमें तुलसी दल अवश्य डालना चाहिए। इससे भोजन दूषित नहीं होता है और उसकी शुद्धता बनी रहती है।
    • ग्रहण काल के दौरान गर्भवती महिलाएं मंत्र जाप कर सकती हैं। साथ ही, इस दौरान हनुमान चालीसा का पाठ करना भी उत्तम माना जाता है।
    • चंद्रग्रहण के दौरान आप धार्मिक ग्रंथों जैसे रामायण, भागवत गीता आदि का पाठ करना बेहद शुभ माना जाता है। इस दौरान मानसिक पूजा करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है।

    ग्रहण समाप्त होने के बाद जरूर करें ये काम

    • चंद्रग्रहण समाप्त होने के बाद गर्भवती महिलाओं को पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करना चाहिए। अगर ऐसा संभव न हो तो गंगाजल का खुद पर छिड़काव कर लें।
    • गर्भवती महिलाओं को चंद्रग्रहण के बाद अपने हाथ से अपनी क्षमता अनुसार दान जरूर करना चाहिए। इससे बेहद शुभ फल की प्राप्ति होती है।
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।