| चंद्र ग्रहण की शुरुआत | दोपहर 3 बजकर 20 मिनट |
| चंद्र ग्रहण समाप्त | शाम 6 बजकर 46 मिनट |
| ग्रहण की कुल अवधि | लगभग 3 घंटे 27 मिनट रहेगी |
| भारत में कब दिखेगा ग्रहण | शाम 05 बजकर 59 के बाद |
सूतक काल के दौरान क्या करें
- चंद्र ग्रहण के दौरान नए और शुभ कार्यों को करने से बचना चाहिए।
- सूतक काल और ग्रहण की अवधि के दौरान स्नान, दान करना चाहिए।
- मंत्र जाप और स्त्रोत-पाठ करना बहुत कल्याणकारी माना जाता है।
- ग्रहण के दौरान ध्यान, हवन-कीर्तन करना शुभ माना जाता है।
- चंद्र ग्रहण के बाद के बाद अथवा अगले दिन सूर्योदय के समय स्नान करके योग्य ब्राह्मण को दान देना चाहिए।
सूतक काल के दौरान क्या न करें
- सूतक काल में नाखून और बाल नहीं कटवाना चाहिए।
- सूतक काल में मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं। इसलिए मूर्ति स्पर्श करने से बचना चाहिए।
- ग्रहण के दौरान खाना-पीना, सोना और शरीर पर तेल से मालिश करना वर्जित होता है।
- सूतक काल में बच्चों, वृद्ध, रोगी एवं गर्भवती महिलाओं को भोजन या दवा लेने में कोई दोष नहीं है।
- सूतक से पहले ही दूध और दही, अचार, चटनी, मुरब्बा में कुशा रख देने से ये दूषित नहीं होते।















