कब लगेगा चंद्रग्रहण 2026 और सूतक काल का समय
चंद्रग्रहण 3 मार्च दिन मंगलवार को लगने जा रहा है। इस दिन होली का पर्व भी है। चंद्रग्रहण का आरंभ भारतीय समय अनुसार, दोपहर में 3 बजकर 20 मिनट पर आरंभ हो जाएगा और शाम में 6 बजकर 47 मिनट पर यह ग्रहण समाप्त हो जाएगा। हालांकि भारत में यह चंद्रोदय के समय ही देखा जा सकेगा। बता दें कि चंद्रग्रहण लगने से 9 घंटे पहले ही सूतक काल लग जाता है। 3 मार्च को लगने वाले चंद्रग्रहण का सूतक काल सुबह में 6 बजकर 20 मिनट पर ही आरंभ हो जाएगा।
चंद्रग्रहण 2026 सूतक काल के दौरान क्या करें क्या न करें
1) शास्त्रों के अनुसार, ग्रहण के दौरान चंद्रमा और सूर्य पीड़ित अवस्था में रहते हैं। वहीं, जब ग्रहण का सूतक आरंभ हो जाता है तो उस दौरान भी कोई मांगलिक कार्य, पूजा पाठ या कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।
2) इसी के साथ 3 मार्च को सुबह में 6 बजकर 20 मिनट पर सूतक काल आरंभ हो जाएगा।
3) सूतक काल के दौरान भगवान की पूजा अर्चना न करें। न ही मूर्ति को स्पर्श करें। अपने घर के मंदिर के कपाट भी बंद कर दें।
4) सूतक काल में यात्रा करने से थोड़ा परहेज करें।
5) सूतक काल के समय मानसिक पूजा कर सकते हैं। अपने इष्ट देव का मन ही मन ध्यान करते हुए मंत्रों का जप करें।
6) सूतक काल के दौरान पहले से बनी खाने पीने की चीजों में तुलसी डाल दें या कुशा का प्रयोग करें।
7) जब ग्रहण समाप्त हो जाए तो पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव जरुर कर दें।













