अब OpenClaw का क्या होगा?
पीटर स्टीनबर्गर ने साफ किया है कि उनके विजन को आकार देने के लिए OpenAI एक सही जगह हैं। हालांकि इसके बाद सवाल उठने लगा था कि OpenClaw, जिसे कि पहले ClawBot के नाम से भी जाना जाता था, का क्या होगा। पीटर ने साफ किया है कि OpenClaw एक फाउंडेशन के तौर पर ओपन-सोर्स बना रहेगा।
इसके अलावा OpenAI इसे सपोर्ट करना जारी रखेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीटर का कहना है कि दुनिया बदलने के लिए एक बड़ी कंपनी खड़ी करने के बजाय OpenAI जैसी संस्था के साथ जुड़ना ज्यादा तेज रास्ता है। इससे उनके प्रोजेक्ट को दुनिया के सबसे एडवांस मॉडल का एक्सेस मिलेगा और साथ ही उसे दुनिया तक बेहतर तरीके से पहुंचाया जा सकेगा।
क्या है पीटर का अगला मिशन
पीटर का अगला मिशन AI को इतना आसान बनाना है कि उनकी मां भी उसका इस्तेमाल कर सकें। इस बारे में उन्होंने अपनी वेबसाइट पर खुलकर लिखा है। इसके लिए कोडिंग की ही नहीं, बल्कि सुरक्षा और यूजर एक्सपीरियंस पर भी रिसर्च करने की जरूरत होगी।
गौर करने वाली बात है कि OpenClaw अपनी स्वतंत्रता के लिए मशहूर रहा है। वह छोटे-मोटे डिजिटल काम बिना इंसान की मदद के कर सकता है। अब पीटर OpenAI का हिस्सा बनकर एक ऐसा पर्सनल AI एजेंट बनाना चाहते हैं, जो हम इंसानों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन जाए।
कौन हैं पीटर स्टीनबर्गर?
पीटर स्टीनबर्गर लंदन में रहते हैं और एक उद्यमी और निवेशक हैं। उन्होंने वियना के तकनीकी विश्वविद्यालय से स्नातक किया है। वह PSPDFKit जैसी ग्लोबल सॉफ्टवेयर कंपनी की नींव रख चुके हैं और उसे एक सफल मुकाम तक भी पहुंचा चुके हैं। उनके पास टेक्नोलॉजी और बिजनेस को जोड़ने का एक दशक से ज्यादा का अनुभव है। OpenAI के साथ जुड़कर वह AI एजेंट्स को और भी ज्यादा एडवांस और हर किसी के लिए पर्सनलाइज्ड बनाने के लिए काम करेंगे।














