ChatGPT को देना होगा ये प्रॉम्प्ट
OpenAI के एआई चैटबॉट ChatGPT के जरिए अपनी कैरिकेचर इमेज बनवाना बहुत आसान है। इसके लिए आपको सबसे पहले चैटजीपीटी ऐप ओपन करना होगा या फिर आप वेबसाइट पर भी जा सकते हैं।
चैटजीपीटी ओपन करने के बाद नई चैट पर जाएं। अब यहां आपको एक प्रॉम्प्ट “Create a caricature of me and my job based on everything you know about me.” देना होगा।
अपलोड करनी होगी अपनी एक फोटो
अब ChatGPT आपके चेहरे के फीचर्स सही करने के लिए आपसे एक फोटो मांगेगा। आपको एक सेल्फी या ऐसी फोटो अपलोड करनी होगी, जिसमें आपका चेहरा साफ-साफ दिख रहा हो। इससे AI मॉडल को चश्मा, दाढ़ी या बालों के रंग जैसी खास डिटेल्स कैप्चर करने में मदद मिलती है, जबकि इसकी मेमोरी का इस्तेमाल करके बैकग्राउंड में आपके शौक या काम करने की आदतें जोड़ी जाएंगी।
फोटो कितनी अच्छी बनती है, यह पूरी तरह से ChatGPT की मेमोरी फीचर पर निर्भर करता है। यह आपकी पिछली बातचीत और चैट हिस्ट्री से खास बातें सेव करके आपको पर्सनलाइज्ड जवाब देता है।
ध्यान रखें कि ChatGPT के फ्री टियर में इमेज बनाने से पहले आपको कुछ मिनट इंतजार करना पड़ सकता है। अगर आप इंतजार नहीं करना चाहते हैं तो Gemini के Nano Banana Pro मॉडल के साथ भी इस ट्रेंड को आजमा सकते हैं। बता दें कि ChatGPT Go सब्सक्रिप्शन अभी भारतीयों के लिए एक साल के लिए फ्री है। हालांकि, चुनिंदा यूजर्स के लिए है। इस तरह आप भी ट्रेंड फॉलो कर सकते हैं और कुछ ही स्टेप्स से चैटजीपीटी से फोटो बनवा सकते हैं। अगर आपने चैटजीपीटी से अपने शौक या फिर करियर के बारे में कभी बात नहीं की है तो वह आपसे इसके बारे में डिटेल पूछ सकता है। आपको बस अपना करियर या शौक बताने है और फोटो बन जाएगी।













