• Technology
  • ChatGPT in India: कोडिंग ओर गाइडेंस के लिए भारतीयों की पसंद बना ChatGPT, 80% यूजर्स 30 साल से कम के

    ChatGPT in India : भारत में ओपनएआई के एआई चैटबॉट चैटजीपीटी का काफी इस्तेमाल किया जा रहा है। सबसे ज्यादा इस्तेमाल करने वाले लोगों में 18 से 24 साल के युवा शामिल हैं। कंपनी ने शुक्रवार को बताया कि देश में ChatGPT पर भेजे गए लगभग 50 प्रतिशत सवाल 18 से 24 साल के यूजर्स


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 21, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    ChatGPT in India : भारत में ओपनएआई के एआई चैटबॉट चैटजीपीटी का काफी इस्तेमाल किया जा रहा है। सबसे ज्यादा इस्तेमाल करने वाले लोगों में 18 से 24 साल के युवा शामिल हैं। कंपनी ने शुक्रवार को बताया कि देश में ChatGPT पर भेजे गए लगभग 50 प्रतिशत सवाल 18 से 24 साल के यूजर्स के थे। वहीं, 80 प्रतिशत सवाल 30 साल से कम उम्र के यूजर्स के थे। AI लैब ने कहा कि भारतीय ChatGPT का इस्तेमाल ज्यादातर काम के लिए करते हैं, जिसमें 35 प्रतिशत मैसेज प्रोफेशनल कामों से जुड़े होते हैं। भारत के अलावा दुनिया भर में ये 30 प्रतिशत है। पूरी डिटेल के लिए नीचे पढ़ें।

    35 प्रतिशत गाइडेंस के लिए

    OpenAI ने यह भी बताया कि काम के अलावा, ChatGPT को भेजे गए 35 प्रतिशत मैसेज में भारतीयों ने गाइडेंस की मांग की गई थी। इसके अलावा, 20% में आम जानकारी के बारे में पूछा गया था और 20 प्रतिशत सवालों में बॉट से लिखने या बनाने में मदद करने की रिक्वेस्ट की गई थी।

    कोडिंग असिस्टेंट का हो रहा बहुत इस्तेमाल

    OpenAI का कोडिंग असिस्टेंट Codex भारतीयों के बीच काफी पॉपुलर हो रहा है। OpenAI ने बताया कि भारतीय Codex का इस्तेमाल ग्लोबल मीडियन से तीन गुना ज्यादा करते हैं। साथ ही, दो हफ्ते पहले टूल को Mac ऐप मिला है। इसके बाद से हर हफ्ते इसका इस्तेमाल चार गुना बढ़ गया है। भारत में यूजर्स मीडियन से तीन गुना ज्यादा कोडिंग से जुड़े सवाल भी पूछ रहे हैं।

    अगर हम एंथ्रोपिक की बात करें तो इस हफ्ते की शुरुआत में कंपनी ने कहा था कि भारत में सॉफ्टवेयर से जुड़े मामलों के लिए क्लाउड का इस्तेमाल 45.2 प्रतिशत होता है।

    भारत दूसरा सबसे बड़ा मार्केट

    बता दें कि अमेरिका के बाद भारत OpenAI का दूसरा सबसे बड़ा मार्केट है। यहां हर हफ्ते 100 मिलियन से ज्यादा एक्टिव यूजर्स हैं। कंपनी अपने AI टूल्स और सर्विसेज के जरिए भारतीयों को अपनी ओर खींचने की कोशिश कर रही है। कंपनी देश में 5 डॉलर से कम का सब्सक्रिप्शन टियर भी पेश किया है। चैटजीपीटी आज के समय में लोगों के लिए उनके दोस्त, साथी और टीचर की तरह हो गया है। पढ़ाई से लेकर रेसिपी जानने तक कई कामों में इसका इस्तेमाल किया जाता है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।