35 प्रतिशत गाइडेंस के लिए
OpenAI ने यह भी बताया कि काम के अलावा, ChatGPT को भेजे गए 35 प्रतिशत मैसेज में भारतीयों ने गाइडेंस की मांग की गई थी। इसके अलावा, 20% में आम जानकारी के बारे में पूछा गया था और 20 प्रतिशत सवालों में बॉट से लिखने या बनाने में मदद करने की रिक्वेस्ट की गई थी।
कोडिंग असिस्टेंट का हो रहा बहुत इस्तेमाल
OpenAI का कोडिंग असिस्टेंट Codex भारतीयों के बीच काफी पॉपुलर हो रहा है। OpenAI ने बताया कि भारतीय Codex का इस्तेमाल ग्लोबल मीडियन से तीन गुना ज्यादा करते हैं। साथ ही, दो हफ्ते पहले टूल को Mac ऐप मिला है। इसके बाद से हर हफ्ते इसका इस्तेमाल चार गुना बढ़ गया है। भारत में यूजर्स मीडियन से तीन गुना ज्यादा कोडिंग से जुड़े सवाल भी पूछ रहे हैं।
अगर हम एंथ्रोपिक की बात करें तो इस हफ्ते की शुरुआत में कंपनी ने कहा था कि भारत में सॉफ्टवेयर से जुड़े मामलों के लिए क्लाउड का इस्तेमाल 45.2 प्रतिशत होता है।
भारत दूसरा सबसे बड़ा मार्केट
बता दें कि अमेरिका के बाद भारत OpenAI का दूसरा सबसे बड़ा मार्केट है। यहां हर हफ्ते 100 मिलियन से ज्यादा एक्टिव यूजर्स हैं। कंपनी अपने AI टूल्स और सर्विसेज के जरिए भारतीयों को अपनी ओर खींचने की कोशिश कर रही है। कंपनी देश में 5 डॉलर से कम का सब्सक्रिप्शन टियर भी पेश किया है। चैटजीपीटी आज के समय में लोगों के लिए उनके दोस्त, साथी और टीचर की तरह हो गया है। पढ़ाई से लेकर रेसिपी जानने तक कई कामों में इसका इस्तेमाल किया जाता है।













