• Business
  • Crypto Crash: 24 घंटे में ₹11000000000000 स्वाहा, क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में हाहाकार, बिटकॉइन 86000 डॉलर से नीचे आई

    नई दिल्ली: क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में मंगलवार को हाहाकार मच गया। बिटकॉइन से लेकर दूसरी प्रमुख करेंसी में 24 घंटे में 4 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई। वहीं क्रिप्टो का ग्लोबल मार्केट कैप 24 घंटे में 3.75% लुढ़क गया। इस गिरावट के साथ यह फिर से 3 ट्रिलियन डॉलर के नीचे आ गया है। वहीं


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk दिसम्बर 16, 2025
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में मंगलवार को हाहाकार मच गया। बिटकॉइन से लेकर दूसरी प्रमुख करेंसी में 24 घंटे में 4 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई। वहीं क्रिप्टो का ग्लोबल मार्केट कैप 24 घंटे में 3.75% लुढ़क गया। इस गिरावट के साथ यह फिर से 3 ट्रिलियन डॉलर के नीचे आ गया है। वहीं बिटकॉइन की कीमत भी 4 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ 86 हजार डॉलर से नीचे पहुंच गई। इस गिरावट को फेड रिजर्व की ब्याज कटौती से जोड़कर देखा जा रहा है।

    सोमवार सुबह 8:30 बजे क्रिप्टोकरेंसी का ग्लोबल मार्केट कैप 3.05 ट्रिलियन डॉलर था। मंगलवार सुबह 8:30 बजे यह गिरकर 2.93 ट्रिलियन डॉलर रह गया। ऐसे में इसमें 0.12 ट्रिलियन डॉलर (करीब 11 लाख करोड़ रुपये) की गिरावट आई। पिछले दो हफ्तों में क्रिप्टोकरेंसी में यह सबसे बड़ी गिरावट है। इस गिरावट के चलते क्रिप्टोकरेंसी की फीयर एंड ग्रीड इंडेक्स 21 पहुंच गया है। यह 100 के मुकाबले जितना कम होगा, लोगों में क्रिप्टो को लेकर उतना ही डर होगा।
    CoinSwitch Annual Report: ना दिल्ली, ना महाराष्ट्र, ना गुजरात… क्रिप्टोकरेंसी खरीदने में इस राज्य के लोग सबसे आगे, जानें कौन सी क्रिप्टो टॉप पर

    कितनी गिरी बिटकॉइन?

    पिछले कुछ समय में बिटकॉइन समेत लगभग सभी क्रिप्टो में गिरावट बनी हुई है। बिटकॉइन की कीमत पिछले 24 घंटे में 4.47% गिरकर करीब 85700 डॉलर पर पहुंच गई है। पिछले 7 दिनों में बिटकॉइन 5 फीसदी से ज्यादा गिर गई है। दो महीने पहले अक्टूबर में बिटकॉइन की कीमत करीब 1.25 लाख डॉलर पहुंच गई थी। ऐसे में इसमें तब से लेकर अब तक बड़ी गिरावट आई है।

    दूसरी क्रिप्टो का क्या हाल?

    बिटकॉइन के अलावा दूसरी क्रिप्टोकरेंसी में भी हाहाकार मचा हुआ है। पिछले 24 घंटे में इथेरियम भी 4 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ 3 हजार डॉलर से नीचे आ गया है। वहीं रिपल में भी बड़ी कमी देखी गई है। 24 घंटे में रिपल की कीमत 6 फीसदी से ज्यादा गिरकर 2 डॉलर से नीचे आ गई है। हाइपरलिक्विड क्रिप्टो भी 8 फीसदी से ज्यादा गिरकर करीब 1.50 डॉलर पर पहुंच गया है। पाई नेटवर्क में भी करीब 5 फीसदी की गिरावट आई।

    क्यों आई क्रिप्टो में गिरावट?

    क्रिप्टोकरेंसी में गिरावट को फेड रिजर्व से जोड़कर देखा जा रहा है। वहीं कुछ एक्सपर्ट के मुताबिक क्रिप्टोकरेंसी की बिकवाली बढ़ने और लिक्विडेशन बढ़ने के कारण कीमतों में भारी गिरावट आई। इसके अलावा कुछ जानकारों के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का टैरिफ भी क्रिप्टोकरेंसी पर असर डाल रहा है और इसमें गिरावट आ रही है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।