बुधवार दोपहर 12 बजे बिटकॉइन करीब 3 फीसदी की तेजी के साथ करीब 65 हजार डॉलर पर कारोबार कर रही थी। पिछले काफी दिनों से इसकी कीमत 65 हजार रुपये के आसपास टिकी हुई है। वहीं दूसरी सबसे महंगी क्रिप्टो इथेरियम में भी 3 फीसदी से ज्यादा की तेजी रही। इस तेजी के साथ यह क्रिप्टो करीब 1893 डॉलर पर थी। वहीं रिपल भी 2 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ 1.36 डॉलर, सोलाना 6 फीसदी की तेजी के साथ 81.53 डॉलर और डॉगकॉइन 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त बनाकर 0.09233 डॉलर पर थी।
Cryptocurrency Price: ₹7000000000000 स्वाहा… बिटकॉइन 5% तो पाई नेटवर्क 7% गिरा, क्रिप्टो बाजार में बड़ी हलचल
पाई नेटवर्क ने खोई बढ़त
भविष्य की बिटकॉइन कहे जाने वाली क्रिप्टोकरेंसी पाई नेटवर्क कॉइन की हालत बुरी चल रही है। यह तब है जब हाल में इसमें तेजी आई थी। पिछले 24 घंटे में इसमें करीब 1 फीसदी की तेजी आई है। वहीं 7 दिनों में यह 13 फीसदी से ज्यादा गिर गया है। दोपहर 12 बजे पाई नेटवर्क कॉइन की कीमत 0.1641 डॉलर थी।
फीयर एंड ग्रीड इंडेक्स में गिरावट
क्रिप्टो में तेजी बावजूद इसका फीयर एंड ग्रीड इंडेक्स नीचे बना हुआ है। बुधवार दोपहर 12 बजे यह 11 अंक पर था जो एक्सट्रीम फीयर को दर्शाता है। इसका मतलब है कि क्रिप्टो निवेशक अभी काफी डरे हुए हैं। उन्हें पैसा डूबने का डर है और इसमें लगातार बिकवाली बनी हुई है। कल मंगलवार को भी यह इंडेक्स 11 अंक पर था। इससे पहले सोमवार को यह 12 अंक पर था। यह पिछले साल मई में 76 अंक पर पहुंचा था, जो ग्रीड यानी लालच को दर्शाता है। इसका मतलब है कि क्रिप्टो बाजार काफी अच्छा चल रहा है और लोग खूब खरीदारी कर रहे हैं।
डिस्क्लेमर: क्रिप्टोकरेंसी में 24 घंटे कारोबार होता है। ऐसे में इनकी कीमत पल-पल बदलती रहती है। कुछ ही मिनटों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमत काफी गिर जाती है और निवेशकों को बड़ा नुकसान हो जाता है। ऐसे में इसमें निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर ले लें।














