इस गिरावट का असर सभी प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी पर दिखाई दिया। बिटकॉइन करीब 6 फीसदी की गिरावट के साथ 82,835 डॉलर पर कारोबार कर रही थी। पिछले एक हफ्ते में इसमें 7 फीसदी से ज्यादा गिरावट आई है। वहीं इथेरियम पिछले 24 घंटे में 6 फीसदी से ज्यादा लुढ़क गई है। यह करीब 2740 डॉलर पर कारोबार कर रही है। इसके अलावा बाइनेंस, रिपल, सोलाना आदि क्रिप्टो में भी 24 घंटे में 6 फीसदी से ज्यादा गिरावट आई।
24 घंटे में करोड़पति… इस क्रिप्टोकरेंसी ने 1 लाख के बना दिए 2.45 करोड़ रुपये, 20 पैसे से भी कम थी कीमत
केंटन में आई तेजी
क्रिप्टो मार्केट में बड़ी गिरावट से केंटन (Canton) क्रिप्टो कॉइन पर कोई असर नहीं पड़ा। बल्कि इसमें तेजी आ गई। इसमें पिछले 24 घंटे में करीब 6 फीसदी की तेजी आई। इस तेजी के यह 0.1722 डॉलर पर कारोबार कर रही थी। पिछले एक हफ्ते में यह 20 फीसदी से ज्यादा उछल गई है। वहीं एक महीने का इसका रिटर्न करीब 16 फीसदी रहा है।
फीयर एंड ग्रीड इंडेक्स में गिरावट
क्रिप्टो मार्केट में काफी लंबे समय में कोई बड़ा सुधार नहीं हुआ है। ऐसे में निवेशकों में डर का माहौल है। कॉइनमार्केटकैप के अनुसार इसका फीयर एंड ग्रीड इंडेक्स एक दिन पहले गुरुवार को 38 था, जो शुक्रवार को गिरकर 28 रह गया। यह बताता है कि लोग अब क्रिप्टो में निवेश से कतराने लगे हैं। जो लोग पहले से निवेश कर रहे हैं, उन्होंने भी इसमें पैसा लगाना कम कर दिया है और निकासी पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं।
डिस्क्लेमर: क्रिप्टोकरेंसी में 24 घंटे कारोबार होता है। ऐसे में इनकी कीमत पल-पल बदलती रहती है। कुछ ही मिनटों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमत काफी गिर जाती है और निवेशकों को बड़ा नुकसान हो जाता है। ऐसे में इसमें निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर ले लें।













