बिटकॉइन में पिछले 24 घंटे में 5 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई। सुबह 11:30 बजे बिटकॉइन करीब 68 हजार रुपये पर कारोबार कर रहा था। वहीं इथेरियम में भी 9 फीसदी से ज्यादा की तेजी रही। यह 2069 डॉलर पर कारोबार कर रहा था। इसके अलावा रिपल में 6 फीसदी से ज्यादा, बाइनेंस में करीब 6 फीसदी, सोलाना में 7 फीसदी से ज्यादा और कार्डानो में 11 फीसदी से ज्यादा का उछाल आया।
Cryptocurrency: ₹4550000000000 की बारिश… क्रिप्टो मार्केट में जबरदस्त तेजी, बिटकॉइन से लेकर सोलाना तक उछले
24 घंटे में 10% से ज्यादा रिटर्न
- लगभग सभी प्रमुख क्रिप्टो पिछले 24 घंटे में हरे निशान पर कारोबार कर रही हैं। यानी इन्होंने निवेशकों को मुनाफा दिया है।
- कई क्रिप्टोकरेंसी ने 24 घंटे में 10 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है। इनमें प्रमुख रूप से कार्डानो, चैनलिंक, एवलांच, यूनिस्वैप, फाइनकॉइन आदि प्रमुख हैं।
- पोल्काडॉट क्रिप्टो ने तो 24 घंटे में 20 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है। पोल्काडॉट का रिटर्न करीब 25 फीसदी है।
पाई नेटवर्क की कीमत बढ़ी
क्रिप्टो मार्केट में तेजी से पाई नेटवर्क कॉइन भी बढ़ गया है। पिछले 24 घंटे में इसमें 3 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है। इस तेजी के साथ इसकी कीमत 0.1690 डॉलर हो गई है। हालांकि पिछले एक हफ्ते के रिटर्न में इसमें गिरावट बनी हुई है। एक हफ्ते में यह क्रिप्टो करीब 10 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रही है। पाई नेटवर्क पिछले साल उस समय चर्चाओं में आया था जब इसकी कीमत अचानक से बढ़ गई थी। उस समय इसे भविष्य की बिटकॉइन कहा जाने लगा था।
डिस्क्लेमर: क्रिप्टोकरेंसी में 24 घंटे कारोबार होता है। ऐसे में इनकी कीमत पल-पल बदलती रहती है। कुछ ही मिनटों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमत काफी गिर जाती है और निवेशकों को बड़ा नुकसान हो जाता है। ऐसे में इसमें निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर ले लें।













