• Business
  • Cryptocurrency Price: ₹7000000000000 स्वाहा… बिटकॉइन 5% तो पाई नेटवर्क 7% गिरा, क्रिप्टो बाजार में बड़ी हलचल

    नई दिल्ली: सोमवार को यहां स्टॉक मार्केट में तेजी रही तो वहीं क्रिप्टोकरेंसी का बाजार धड़ाम हो गया। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो का ग्लोबल मार्केट कैप करीब 4 फीसदी गिरकर 2.25 ट्रिलियन रह गया। यानी क्रिप्टो निवेशकों को पिछले 24 घंटे में 0.08 ट्रिलियन डॉलर (करीब 7.26 लाख करोड़ रुपये) का नुकसान हो गया।


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 23, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: सोमवार को यहां स्टॉक मार्केट में तेजी रही तो वहीं क्रिप्टोकरेंसी का बाजार धड़ाम हो गया। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो का ग्लोबल मार्केट कैप करीब 4 फीसदी गिरकर 2.25 ट्रिलियन रह गया। यानी क्रिप्टो निवेशकों को पिछले 24 घंटे में 0.08 ट्रिलियन डॉलर (करीब 7.26 लाख करोड़ रुपये) का नुकसान हो गया। इस गिरावट से बिटकॉइन और पाई नेटवर्क जैसी क्रिप्टो भी नहीं बच पाईं।

    सोमवार को बिटकॉइन की कीमत में भारी गिरावट आई। यह 5% गिरकर 65,000 डॉलर से नीचे चला गया। वहीं भविष्य का बिटकॉइन कहे जाने वाले पाई नेटवर्क कॉइन में 7 फीसदी की गिरावट आ गई। क्रिप्टो मार्केट में गिरावट इसलिए आई क्योंकि एशिया के बाजारों ने डोनाल्ड ट्रंप के 15% ग्लोबल टैरिफ पर प्रतिक्रिया दी, जिसकी घोषणा वीकेंड पर हुई थी। शुक्रवार को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट अमेरिकी टैरिफ को रद्द कर दिया था। इसके बाद तिलमिलाए ट्रंप ने दुनिया के लगभग सभी देशों पर 15 फीसदी का फ्लैट टैरिफ लगा दिया था। इससे आर्थिक अनिश्चितता और बढ़ गई है।
    पाई नेटवर्क ने बिटकॉइन के छुड़ाए छक्के, 7 दिन में 40% से ज्यादा रिटर्न, कहां पहुंची क्रिप्टोकरेंसी की कीमत?

    किस क्रिप्टो में कितनी गिरावट?

    पिछले 24 घंटों में बिटकॉइन और इथेरियम दोनों में गिरावट देखी गई। बिटकॉइन 5% से नीचे आ गया। वहीं इथेरियम में 6% तो पाई नेटवर्क कॉइन में 7% की गिरावट दर्ज की गई। बड़े ऑल्टकॉइन्स में से XRP, BNB, Solana, Tron, Dogecoin, Cardano और Hyperliquid 8% तक गिर गए।

    सोमवार को बाद में क्रिप्टो की स्थिति थोड़ी सुधरती दिखाई दी। दोपहर 12:30 बजे बिटकॉइन 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ 65,790 डॉलर, इथेरियम करीब 5 फीसदी गिरकर 1880 डॉलर और रिपल करीब 4 फीसदी की गिरावट के साथ 1.36 डॉलर पर कारोबार कर रहा था। वहीं पाई नेटवर्क 5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ 0.1580 डॉलर पर था।

    बिकवाली भी बड़ा कारण

    क्रिप्टो में गिरावट का कारण सिर्फ ट्रंप का 15 फीसदी टैरिफ का आदेश ही नहीं है। एक्सपर्ट के मुताबिक ईटीएफ से लगातार हो रहे आउटफ्लो ने भी बिकवाली के दबाव को बढ़ाया है। ऑन-चेन डेटा (ब्लॉकचेन पर होने वाले लेन-देन का डेटा) से पता चलता है कि व्हेल्स (बड़े निवेशक) द्वारा ‘V-शेप’ में जमाखोरी (खरीदारी) की जा रही है। इससे बिकवाली का दबाव कुछ हद तक कम हो रहा है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।