• Sports
  • CSK फैंस के लिए खुशखबरी, IPL 2026 के लिए एमएस धोनी ने शुरू की प्रैक्टिस, देखें वीडियो

    इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज मार्च के अंत में हो जाएगा। इसके लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। आईपीएल सिर्फ एक लीग नहीं बल्कि इंडिया का त्यौहार बन चुका है। जब भी आईपीएल हर साल शुरू होता है तो वह अपने साथ तमाम खुशियां लेकर आता है। बच्चे से लेकर बुजुर्ग हर कोई इसका


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 24, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज मार्च के अंत में हो जाएगा। इसके लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। आईपीएल सिर्फ एक लीग नहीं बल्कि इंडिया का त्यौहार बन चुका है। जब भी आईपीएल हर साल शुरू होता है तो वह अपने साथ तमाम खुशियां लेकर आता है। बच्चे से लेकर बुजुर्ग हर कोई इसका आनंद उठाता है। हालांकि, अब आईपीएल और चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। दिग्गज एमएस धोनी ने आईपीएल के नए सीजन के लिए प्रैक्टिस शुरू कर दी है।

    एमएस धोनी ने शुरू की प्रैक्टिस

    झारखंड स्टेट क्रिकेट ऐसोसिएशन के ऑफीशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर हुई है। उस वीडियो में एमएस धोनी अपने येलो पैड्स पहन रहे हैं और इसके बाद वह हाथ में बल्ला पकड़कर किसी से बात कर रहे हैं। इसकी कैप्शन में जेएससीए ने लिखा, देखो कौन वापस आया है, प्राइड ऑफ जेएससीए महेंद्र सिंह धोनी। आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स अपने छठे आईपीएल टाइटल के लिए उतरेगी।

    पिछले सीजन चेन्नई सुपर किंग्स पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे रही थी। वे 14 में से सिर्फ 4 मुकाबले ही जीत पाए थे। एमएस धोनी का सीजन भी ज्यादा खास नहीं रहा था। उन्होंने 13 पारियों में 24.50 की औसत और 135.17 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 196 रन बनाए थे। रुतुराज गायकवाड़ के चोटिल होने के बाद माही ने एक बार फिर चेन्नई की कप्तानी की थी।

    एमएस धोनी का आईपीएल करियर

    44 साल के एमएस धोनी ने 2008 से अब तक आईपीएल में कुल 278 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 242 पारियों में 137.45 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 5439 रन बनाए हैं। उन्होंने आईपीएल में 24 फिफ्टी ठोकी हैं। उनका बेस्ट स्कोर आईपीएल में नाबाद 84 रन है। संजू सैमसन के सीएसके में आने के बाद माही बतौर इम्पैक्ट प्लेयर आईपीएल 2026 में खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।