• Entertainment
  • DC Teaser: लोकेश कनगराज बने खूंखार ‘ब्‍लडी वैलेंटाइन’ देवदास, वामिका गब्‍बी की झलक बना देगी दीवाना

    तमिल सिनेमा के ब्‍लॉकबस्‍टर डायरेक्‍टर लोकेश कनगराज को हम सब ‘मास्‍टर’, ‘कैथी’, ‘लियो’, ‘विक्रम’ और रजनीकांत की हालिया रिलीज ‘कूली’ के लिए जानते हैं। दिलचस्‍प है कि वह अब डायेरक्‍शन के बाद एक्‍टर बनकर पर्दे पर धूम मचाने आ रहे हैं। उनकी एक्‍ट‍िंग डेब्‍यू फिल्‍म का नाम DC है, जिसकी पहली खूनी और खूंखार झलक


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 14, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    तमिल सिनेमा के ब्‍लॉकबस्‍टर डायरेक्‍टर लोकेश कनगराज को हम सब ‘मास्‍टर’, ‘कैथी’, ‘लियो’, ‘विक्रम’ और रजनीकांत की हालिया रिलीज ‘कूली’ के लिए जानते हैं। दिलचस्‍प है कि वह अब डायेरक्‍शन के बाद एक्‍टर बनकर पर्दे पर धूम मचाने आ रहे हैं। उनकी एक्‍ट‍िंग डेब्‍यू फिल्‍म का नाम DC है, जिसकी पहली खूनी और खूंखार झलक शनिवार, 14 फरवरी को सामने आई है। मेकर्स ने इसके जरिए दर्शकों को Bloody Valentine Day विश किया है। कहना होगा कि बिना किसी डायलॉग वाले इस 1 मिनट 38 सेकेंड का क्‍लिप खतरनाक और एक्‍साइटमेंट बढ़ाने वाला है। फिल्‍म में लोकेशन कनगराज के साथ वामिका गब्‍बी और संजना कृष्‍णमूर्ति लीड रोल में हैं।

    अभी तक DC की रिलीज डेट का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन यह फिल्म इसी साल गर्मियों में मौसम में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। खून-खराबा और हिंसा से भरे इस टीजर में कुछ सेकेंड में दिलचस्पी बढ़ जाती है, क्‍योंकि स्‍क्रीन पर जो दिखता है, उससे यही समझ आता है कि राइटर-डायरेक्‍टर अरुण मथेश्वरन ने अपने ‘देवदास’ को एक खूंखार ट्रीटमेंट दिया है। एक्‍ट‍िंंग डेब्‍यू में लोकेश कनगराज भी फब रहे हैं।

    यहां देख‍िए DC की पहली झलक Bloody Valentine

    कौन हैं डायरेक्‍टर अरुण मथेश्वरन

    डायरेक्‍टर अरुण मथेश्वरन इससे पहले ‘रॉकी’, ‘सानी कायधाम’ और ‘कैप्टन मिलर’ जैसी फ‍िल्में बन चुके हैं। DC की कहानी में भी हमारा हीरो देवदास है, इसमें पार्वती है और चंद्रमुखी की पुरानी रोमांस की कहानी है। लेकिन अंदाज वो नहीं है, जो हमने अब तक दिलीप कुमार या शाहरुख खान की फिल्‍म में देखा है।

    DC की कास्‍ट, किसका क्‍या है रोल

    संजना कृष्‍णमूर्ति इसमें पार्वती के रोल में हैं। वामिका गब्बी के किरदार का नाम चंद्रा है और लोकेश कनगराज इसमें देवदास की भूमिका में नजर आ रहे हैं।

    कोई डायलॉग नहीं, पर फिर भी दमदार

    बिना किसी डायलॉग के, सिर्फ बैकग्राउंड स्कोर के बूते पूरे डेढ़ मिनट तक हम कुछ बेहद इंटेंस मोमेंट्स देखते हैं। तीनों किरदारों के स्‍क्रीन पर आने के बाद पता चलता है कि इस कहानी में बहुत कुछ पक रहा है। एक मिस्ट्री बनी हुई हैं। सिगरेट, खून-खराबा और हिंसा DC ‘ब्लडी वैलेंटाइन’ में आम बात है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।