अभी तक DC की रिलीज डेट का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन यह फिल्म इसी साल गर्मियों में मौसम में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। खून-खराबा और हिंसा से भरे इस टीजर में कुछ सेकेंड में दिलचस्पी बढ़ जाती है, क्योंकि स्क्रीन पर जो दिखता है, उससे यही समझ आता है कि राइटर-डायरेक्टर अरुण मथेश्वरन ने अपने ‘देवदास’ को एक खूंखार ट्रीटमेंट दिया है। एक्टिंंग डेब्यू में लोकेश कनगराज भी फब रहे हैं।
यहां देखिए DC की पहली झलक Bloody Valentine
कौन हैं डायरेक्टर अरुण मथेश्वरन
डायरेक्टर अरुण मथेश्वरन इससे पहले ‘रॉकी’, ‘सानी कायधाम’ और ‘कैप्टन मिलर’ जैसी फिल्में बन चुके हैं। DC की कहानी में भी हमारा हीरो देवदास है, इसमें पार्वती है और चंद्रमुखी की पुरानी रोमांस की कहानी है। लेकिन अंदाज वो नहीं है, जो हमने अब तक दिलीप कुमार या शाहरुख खान की फिल्म में देखा है।
DC की कास्ट, किसका क्या है रोल
संजना कृष्णमूर्ति इसमें पार्वती के रोल में हैं। वामिका गब्बी के किरदार का नाम चंद्रा है और लोकेश कनगराज इसमें देवदास की भूमिका में नजर आ रहे हैं।
कोई डायलॉग नहीं, पर फिर भी दमदार
बिना किसी डायलॉग के, सिर्फ बैकग्राउंड स्कोर के बूते पूरे डेढ़ मिनट तक हम कुछ बेहद इंटेंस मोमेंट्स देखते हैं। तीनों किरदारों के स्क्रीन पर आने के बाद पता चलता है कि इस कहानी में बहुत कुछ पक रहा है। एक मिस्ट्री बनी हुई हैं। सिगरेट, खून-खराबा और हिंसा DC ‘ब्लडी वैलेंटाइन’ में आम बात है।














