• Entertainment
  • Dhurandar 2 Poster: टीजर से पहले ‘धुरंधर 2’ का पोस्टर रिलीज, खून से लथपथ दिखे रणवीर, ‘टॉक्सिक’ की होगी छुट्टी!

    आदित्य धर की डायरेक्टेड मल्टी स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर अभी भी टिकी हुई है। इसने OTT रिलीज के बावजूद थिएटर में पांव जमाए रखे हैं और 59वें दिन 45 लाख रुपये का बिजनेस कर लिया है। अब इसके सीक्वल ‘धुरंधर 2’ को लेकर भी फैंस में अलग एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है।


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 3, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    आदित्य धर की डायरेक्टेड मल्टी स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर अभी भी टिकी हुई है। इसने OTT रिलीज के बावजूद थिएटर में पांव जमाए रखे हैं और 59वें दिन 45 लाख रुपये का बिजनेस कर लिया है। अब इसके सीक्वल ‘धुरंधर 2’ को लेकर भी फैंस में अलग एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। 19 मार्च को आने वाली मूवी का 3 फरवरी को नया पोस्टर जारी किया गया, जिसमें रणवीर सिंह दिखाई दे रहे हैं और उन्हें देखकर अगले पार्ट का अंदाजा लगाया जा रहा है कि हमजा पहले से और कितना खतरनाक हो सकता है।

    दरअसल, रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर ‘धुरंधर 2’ का नया पोस्टर शेयर किया है, जो कि पांच भाषाओं में है। यानी ये फिल्म अब पैन इंडिया रिलीज होगी, जिससे इसकी कमाई बुलेट ट्रेन की स्पीड की तरह भागेगी। पोस्टर के में एक्टर खून से लथपथ दिखाई दे रहे हैं। और बैकग्राउंड में खून की बारिश दिखाई दे रही है। कैप्शन में लिखा, ‘अब बिगड़ने का वक्त आ गया है।’ एक्टर ने 6 भाषाओं में पोस्टर रिलीज किए हैं और बता दिया है कि अब बॉक्स ऑफिस पर मौसम बिगड़ने वाला है।

    ‘धुरंधर 2’ होगी पैन इंडिया रिलीज, आएगा टीजर

    रणवीर सिंह ने फिल्म का नाम भी रिवील किया है, जो कि ‘धुरंधर: द रिवेंज’ है। और ये वर्ल्डवाइड हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम भाषा में 19 मार्च 2026 को दस्तक देगी। इसका टीजर 3 फरवरी की दोपहर 12:12 बजे रिलीज किया जाएगा, जिससे ये साफ हो जाएगा कि इसमें अक्षय खन्ना दिखाई देंगे या नहीं। क्योंकि बीते दिनों खबर थी कि उन्होंने एक हफ्ते शूटिंग की है। उनका किरदार रहमान डकैत फ्लैशबैक के सीन्स में नजर आएगा। हालांकि कुछ कफर्म नहीं है।

    ‘धुरंधर’ के हर हफ्ते का कलेक्शन

    पहला हफ्ता- 207.25 करोड़
    दूसरा हफ्ता- 253.25 करोड़
    तीसरा हफ्ता- 172 करोड़
    चौथा हफ्ता- 106.5 करोड़
    पांचवा हफ्ता- 51.25 करोड़
    छठा हफ्ता- 26.35 करोड़
    सातवां हफ्ता- 13.9 करोड़
    आठवां हफ्ता- 5.35 करोड़
    57वां दिन- 0.25 करोड़
    58वां दिन- ₹ 0.40करोड़
    59वां दिन- ₹ 0.45 करोड़
    कुल कलेक्शन- 836.95 करोड़
    वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 1303 करोड़

    ‘धुरंधर 2’ से टकराएगी ‘टॉक्सिक’

    ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का क्लैश यश की ‘टॉक्सिक’ से होगा, जो 19 मार्च को रिलीज होगी। इसके टीजर को देखने के बाद काफी खलबली मची थी और विवाद भी हुआ था। ये भी पैन इंडिया मूवी है, जो कि हिंदी, तेलुगू, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और अंग्रेजी भाषा में रिलीज की जाएगी। लेकिन जिस तरह से ‘धुरंधर’ की आंधी अभी भी बरकरार है। उस लिहाज से यश की छुट्टी हो सकती है। कमाई में रणवीर सिंह उन्हें पटखनी दे सकते हैं। हालांकि ये आने वाले समय में क्लियर हो जाएगा। केवीएन प्रोडेक्शन के बैनर तले बनी ये मूवी एक्शन-थ्रिलर जॉनर की है और इसमें तारा सुतारिया, नयनतारा, कियारा आडवाणी समेत अन्य अहम भूमिका में हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।