बॉलीवुड के इतिहास की सबसे बड़ी हिट कहे जाने वाली फिल्म ‘धुरंधर’ के दूसरे पार्ट ‘धुरंधर 2’ यानी फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की पहली झलक सामने आ गई है। मंगलवार 3 फरवरी को जारी हुए इस टीजर से साफ लग रहा है कि ये फिल्म एक बार फिर दर्शकों के रोंगटे खड़े कर देने वाली है। पाकिस्तान के कराची स्थित ल्यारी इलाके की राजनीति, गैंगवार और अंडरवर्ल्ड पर बनी एक स्पाई-थ्रिलर फिल्म अपने उस हिस्से के साथ सामने आई जिसके लिए भारत ने अपना रॉ एजेंट पाकिस्तान के सीने में छोड़ रखा है।
लोगों ने कहा- धुरंधर 2 अब 2000 करोड़ पार करेगी
करीब 1 मिनट 12 सेकंड के इस टीजर में हमजा अली की पिछली जिंदगी से लेकर ल्यारी पर कब्जे का बाद की झलकियां हैं। हालांकि, इस टीजर में वही झलकियां हैं जो पहली फिल्म ‘धुरंधर’ के अंत में दिखाया गया था। इनफैक्ट पहली फिल्म में दिखाई गई इन झलकियों में इस टीजर से अधिक झलकियां नजर आई थीं। टीजर को देखकर लोगों ने कहा है, ‘ये फिल्म केवल मूवी नहीं बल्कि मूवमेंट है, धुरंधर 2000 करोड़ पार करेगी।’
‘धुरंधर: द रिवेंज’ की कहानी की झलक
भारतीय जासूस हमजा अली मजारी की भूमिका में रणवीर सिंह फिल्म के दूसरे पार्ट में किसी आग से कम नहीं दिख रहे। हमजदा पाकिस्तान में बलूच बनकर अंडरवर्ल्ड के बीच रहकर खुफिया जानकारी भारत भेजने का काम तो करता है लेकिन पहली फिल्म में इस दौरान हुआ चूक दिखाया गया है। ये वही हिस्सा था जब भारत तक खूफिया जानकारी पहुंचाने के बावजूद मुंबई में 26/11 को आतंकी हमले को अंजाम दे दिया गया। अब फिल्म के दूसरे हिस्से में पाकिस्तान में भारतीय जासूस के जान का खतरा, देश प्रेम और वहां के आतंकी-गैंगस्टर का सफाया करने जैसी कई खास चीजें नजर आनेवाली हैं। इस फिल्म की कहानी पाकिस्तान के गैंगस्टर रहमान डकैत और ल्यारी की राजनीति को लेकर जुनून और गैंग वार को दिखाती है।
‘धुरंधर: द रिवेंज’ का पोस्टर जारी
‘धुरंधर: द रिवेंज’ का पहला लुक पोस्टर आज मंगलवार को जारी कर दिया गया है, जिसमें रणवीर सिंह का इंटेंस और खतरनाक अवतार दिख रहा है। इस पोस्टर में रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम पर हमजा/जसकीरत सिंह रांगी के किरदार में अपना इंटेंस लुक दिखाया है। पोस्टर में वो बारिश में भीगे हुए दिख रहे हैं और अपनी मुट्ठी कसकर बांध रखी है और नजरें कैमरे की तरफ। रणवीर सिंह के पीछे लाल रोशनी में फिल्म का टाइटल लिखा है। पोस्टर से ही साफ है कि पूरा माहौल काफी खतरनाक और रिवेंज से भरा होनेवाला है। रणवीर ने इस पोस्टर के साथ लिखा है, ‘अब बिगड़ने का वक्त आ गया है।’
‘धुरंधर: द रिवेंज’ पैन इंडिया फिल्म, 5 भाषाओं में होगी रिलीज
यहां ये भी बता दें कि जहां ‘धुरंधर’ केवल हिंदी में रिलीज की गई है वहीं ‘धुरंधर: द रिवेंज’ पैन इंडिया रिलीज होगी। ये फिल्म हिन्दी के साथ-साथ तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज होने जा रही है। रणवीर ने फिल्म के पोस्टर को पांच भाषाओं में जारी किया है।
‘धुरंधर: द रिवेंज’ कब हो रही रिलीज
रणवीर सिंह की ये फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। हालांकि, फिल्म को लेकर फैन्स की भी थ्योरी सोशल मीडिया पर खूब चल रही है। पहली फिल्म ‘धुरंधर’ में दिखाया गया है कि हमजा अपनी बातें एक खूफिया डायरी में लिखता है और अब कहा जा रहा है कि यही डायरी उनके लिए मुसीबत खड़ी करने वाली है। लोगों का कहना है कि शायद यलीना हमजा को धोखा देगी और हमजा की खुफिया डायरी का वो इस्तेमाल करेगी। हालांकि, कुछ लोगों का कहना है कि हमजा यलीना से सच्चा प्यार नहीं करता और अपना मकसद पूरा होने के बाद वो उसे छोड़कर निकल जाएगा।













