आदित्य धर की स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म 900 करोड़ क्लब के करीब है लेकिन ये अब भी आसान नहीं है। सैकनिक के मुताबिक, ‘धुरंधर’ ने 59वें दिन 45 लाख रुपये कमाए, जो ‘बॉर्डर 2’, ‘मर्दानी 3’ और ‘मायासभा’ जैसी फिल्मों से कड़ी टक्कर के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर शानदार बनी हुई है। इसने एक दिन पहले शनिवार को केवल 4 लाख का कलेक्शन किया था, फिर भी अगले दिन रविवार को कमाई में भारी उछाल आया और सीधे 45 लाख कमा डाले। इसकी कुल कमाई भारत में अब 836.95 करोड़ हो गई है। साथ ही इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1303 करोड़ हो गया है।
‘धुरंधर’ के शोज ‘ना’ के बराबर, फिर भी हो रही कमाई
‘धुरंधर‘ के शोज भी बहुत कम हो गए हैं, फिर भी ये सिनेमाघरों में कलेक्शन कर रही है लेकिन ये 900 करोड़ रुपये का लाइफटाइम कलेक्शन नहीं कर पाएगी। हालांकि, ‘धुरंधर’ अब हिंदी सिनेमा में नौवें हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। वीक में 1.10 करोड़ की कमाई के साथ इसे विक्की कौशल की फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ (1.64 करोड़) को पछाड़कर टॉप स्थान हासिल करने के लिए केवल कुछ लाख और चाहिए।
‘धुरंधर’ के हर हफ्ते का कलेक्शन
- पहला हफ्ता- 207.25 करोड़
- दूसरा हफ्ता- 253.25 करोड़
- तीसरा हफ्ता- 172 करोड़
- चौथा हफ्ता- 106.5 करोड़
- पांचवा हफ्ता- 51.25 करोड़
- छठा हफ्ता- 26.35 करोड़
- सातवां हफ्ता- 13.9 करोड़
- आठवां हफ्ता- 5.35 करोड़
- 57वां दिन- 0.25 करोड़
- 58वां दिन- ₹ 0.4 करोड़
- 59वां दिन- ₹ 0.45 करोड़
कुल कलेक्शन- 836.95 करोड़
वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 1303 करोड़
‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ का बजट
जिन लोगों को ‘धुरंधर’ के बजट के बारे में जानकारी नहीं है, उन्हें बता दें कि ‘धुरंधर’ का बजट अभी तक आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं किया गया है। खबरों के मुताबिक, पहले पार्ट और दूसरे पार्ट को मिलाकर फिल्म का बजट लगभग 280 करोड़ रुपये है। चूंकि यह फिल्म सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक है, इसलिए लोग अनुमान लगा सकते हैं कि इसका दूसरा पार्ट और भी बड़ा होगा।
‘धुरंधर 2’ का टीजर कब होगा रिलीज?
इसी बीच, रणवीर ने ‘धुरंधर 2’ के टीजर के 3 फरवरी को रिलीज होने का हिंट दिया है। एक्टर ने इंस्टाग्राम पर एक छोटा सा मैसेज शेयर करते हुए कहा, ‘कल 12:12 बजे।’ निर्देशक आदित्य धर ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर यही जानकारी शेयर की, जिससे इस हिट स्पाई फिल्म के अगले पार्ट को लेकर उत्सुकता और भी बढ़ गई है।













