• Entertainment
  • Do Deewane Seher Mein Trailer: मृणाल ठाकुर और सिद्धांत की अजब लव स्टोरी, पर ‘डोंगा भाई’ ने चौंकाया

    मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की मच अवेटेड फिल्म ‘दो दीवाने शहर में’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। यह एक लव स्टोरी है, जो आम प्रेम कहानियों से एकदम हटकर है। सोच और विचारों का तो फर्क ही पर्सनैलिटी भी काफी अलग है। लेकिन कैसे दोनों अपने आपसी मतभेदों और कमियों से उबरकर


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 4, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की मच अवेटेड फिल्म ‘दो दीवाने शहर में’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। यह एक लव स्टोरी है, जो आम प्रेम कहानियों से एकदम हटकर है। सोच और विचारों का तो फर्क ही पर्सनैलिटी भी काफी अलग है। लेकिन कैसे दोनों अपने आपसी मतभेदों और कमियों से उबरकर एक-दूसरे का साथ चुनते हैं, यह वाकई दिलचस्प कहानी है, और इसकी झलक ट्रेलर में साफ देखने को मिलती है। ‘दो दीवाने शहर में’ फिल्म की काफी समय से चर्चा थी। यह वैलेंटाइन वीक में रिलीज हो रही है और फैंस काफी समय से इसका इंतजार कर रहे थे।

    ‘दो दीवाने शहर में’ ट्रेलर की कहानी

    ‘दो दीवाने शहर में’ एक ऐसे कपल की प्रेम कहानी है, जिसे उनके घरवाले मिलवाते हैं यानी एक अरेंज मैरिज वाला रिश्ता। फिल्म में मृणाल ने रोशनी का किरदार निभाया है और सिद्धांत ने शशांक का। दोनों की पर्सैनैलिटी में जमीन-आसमान का फर्क है। मसलन, रोशनी को बारिश से नफरत है, तो वहीं शशांक को बारिश में चाय की चुस्कियों और पुराने गानों का मजा लेना पसंद है। लेकिन जब वो मिलते हैं, तो एहसास होता है कि दोनों की पर्सनैलिटी में कितना फर्क है।

    ‘स’ और ‘श’ का फर्क, रिजेक्शन

    शशांक को ‘स’ और ‘श’ बोलने में दिक्कत होती है। वह ‘साहरुख खान’, ‘रोसनी’, ‘फाइनेंसियल’….इस तरह से बोलता है। रोशनी कई बार शशांक को करेक्ट करती है, फिर रिश्ता ठुकरा देती है। वह घरवालों से कह देती है कि वो सिर्फ करने के लिए शादी नहीं करेगी। उधर, शशांक अपनी स्पीच प्रॉब्लम से इस कदर जूझ रहा होता है कि बहुत बार वह बात एक्सप्रेस नहीं कर पाता, बोल नहीं पाता। इस कारण कई बार उसका बॉस भी उस पर भड़क जाता है। दूसरी ओर, रोशनी अपनी ही दुनिया में अपने ही इशूज से जूझ रही है। वह कई सारे बॉडी इशूज से जूझ रही है।

    प्रपोजल की बारी आई तो फिर परेशानी खड़ी हुई

    रोशनी के इनकार करने के बाद भी शशांक उसका पीछा नहीं छोड़ता और रिजेक्ट करने की वजह पूछता रहता है। आखिरकार दोनों अपने बीच के मतभेद सुलझा लेते हैं और उनमें सुलह हो जाती है। लेकिन शशांक, जब रोशनी को प्रपोज करने वाला होता है, तो फिर से उनके बीच परेशानी खड़ी हो जाती है। अब देखना यह होगा कि क्या इम्परफेक्शन के बावजूद उन्हें अपना प्यार मिल पाएगा? इसीलिए कहा गया है कि हर लव स्टोरी परफेक्ट नहीं होती, कुछ इस शहर जैसी खूबसूरत भी होती हैं।’

    यहां देखिए ‘दो दीवाने शहर में’ का ट्रेलर:

    ‘दो दीवाने शहर में’ के ट्रेलर को फैंस का तगड़ा रिएक्शन मिल रहा है। वो मृणाल ठाकुर और सिद्धांत की केमिस्ट्री की तारीफ कर रहे हैं। पर साथ ही ट्रेलर में ‘धुरंधर’ के डोंगा भाई को देख चौंक गए। उस फिल्म में डोंगा भाई का किरदार एक्टर नवीन कौशिक ने निभाया था,और ‘दो दीवाने शहर में’ फिल्म में वह सिद्धांत चतुर्वेदी के मार्केटिंग बॉस बने हैं। डोंगा भाई को देख फैंस के चेहरे खिल उठे। ‘दो दीवाने शहर में’ को रवि उदयवर ने डायरेक्ट किया है, जबकि संजय लीला भंसाली प्रोड्यूसर हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।