• Business
  • Elon Musk Net Worth: मस्क की नेटवर्थ 600 अरब डॉलर के पार, अंबानी-अडानी की कुल जितनी कमाई उससे ज्यादा एक साल में कमाया

    नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने इतिहास रच दिया है। वह दुनिया के पहले ऐसे इंसान बन गए हैं जिनकी कुल संपत्ति 600 अरब डॉलर (लगभग 54 लाख करोड़ रुपये) से ज्यादा हो गई है। पिछले 24 घंटे में उनकी नेटवर्थ 167 अरब डॉलर बढ़ी है। मस्क की नेटवर्थ में यह


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk दिसम्बर 16, 2025
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने इतिहास रच दिया है। वह दुनिया के पहले ऐसे इंसान बन गए हैं जिनकी कुल संपत्ति 600 अरब डॉलर (लगभग 54 लाख करोड़ रुपये) से ज्यादा हो गई है। पिछले 24 घंटे में उनकी नेटवर्थ 167 अरब डॉलर बढ़ी है। मस्क की नेटवर्थ में यह जबरदस्त बढ़ोतरी उनके रॉकेट बनाने वाली कंपनी स्पेसएक्स ( SpaceX ) के बढ़ते मूल्य की वजह से हुई है। इसी वजह से उनकी दौलत दुनिया के बाकी सभी अरबपतियों से बहुत आगे निकल गई है। मुकेश अंबानी और गौतम अडानी ने अब तक जितनी दौलत कमाई है, मस्क ने इन दोनों की कुल नेटवर्थ से ज्यादा सिर्फ इस साल कमा लिया है।

    ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक एलन मस्क की कुल संपत्ति लगभग 638 अरब डॉलर (लगभग 58 लाख करोड़ रुपये) हो गई है। इतनी संपत्ति के साथ वह दुनिया के दूसरे सबसे अमीर इंसान लैरी पेज से 373 अरब डॉलर से भी ज्यादा आगे हैं। मस्क की इस तरक्की ने अमीर लोगों की लिस्ट में सबसे ऊपर के पायदान पर फासला और बढ़ा दिया है। इस लिस्ट में ज्यादातर लोग टेक्नोलॉजी से जुड़े हैं, जैसे कि बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनियों के मालिक, लग्जरी सामान बनाने वाले बड़े ग्रुप के मालिक और लंबे समय से निवेश करने वाले लोग।
    दुनिया के पहले ट्रिलिनेयर बनेंगे एलन मस्क, कहां से मिल रहा है 625 अरब डॉलर का चेक?

    कहां से होती है मस्क की कमाई?

    एलन मस्क की प्रमुख कमाई उनकी कंपनियों टेस्ला (Tesla), स्पेसएक्स (SpaceX), एक्स (X), एक्सएआई (xAI) आदि हैं। उनकी कुल संपत्ति का बहुत बड़ा हिस्सा टेस्ला और स्पेसएक्स से आता है। वे टेस्ला के लगभग 13% और स्पेसएक्स के 42% हिस्से के मालिक हैं। हाल ही में स्पेसएक्स के मूल्य में जो बढ़ोतरी हुई है, वही उनकी दौलत बढ़ने का सबसे बड़ा कारण है। मस्क टेस्ला से कोई पारंपरिक सैलरी नहीं लेते हैं। उनका मुआवजा कंपनी के शेयरों पर आधारित है। उन्होंने टेस्ला के शेयर बेचकर पैसे निकालने के बजाय, उन्हें लोन के लिए गिरवी रखा है। इससे वे अपनी हिस्सेदारी बनाए रखने में कामयाब रहे हैं।

    कहां हैं अंबानी और अडानी?

    रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी न केवल भारत के बल्कि एशिया के सबसे अमीर इंसान हैं। वहीं अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी दूसरे स्थान पर हैं। एलन मस्क की साल 2025 की कमाई अंबानी और अडानी की कुल नेटवर्थ से भी ज्यादा है। अंबानी की नेटवर्थ 106 अरब डॉलर और अडानी की नेटवर्थ करीब 85 अरब डॉलर है। ऐसे में दोनों की कुल नेटवर्थ 191 अरब डॉलर होती है। वहीं मस्क ने इस साल 205 अरब डॉलर की कमाई की है। पिछले 24 घंटे में ही मस्क की नेटवर्थ में 167 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।