पंकज त्रिपाठी ने बताया कि लगातार शूटिंग के कारण एक्टिंग के प्रति उनका उत्साह कम होने लगा था। उन्होंने समझाया कि काम की अधिकता ने उनकी खुशी को कैसे प्रभावित किया और क्यों उनके स्वास्थ्य और कला के लिए ब्रेक लेना जरूरी हो गया।
पंकज त्रिपाठी ने काम से लिया था ब्रेक
वैरायटी इंडिया से बात करते हुए एक्टर ने कहा, ‘मैं लगातार प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहा था। ऊब और थकान महसूस होने लगी थी। मुझे अपने काम में आनंद नहीं आ रहा था। ब्रेक बहुत जरूरी था। अब मैं ज्यादा सोच-समझकर काम चुनता हूं। मैं घर से तभी निकलता हूं जब मुझे काम में मजा आता है। मैं हर प्रोजेक्ट नहीं करना चाहता।’
किस तरह के काम करेंगे पंकज त्रिपाठी
पंकज त्रिपाठी ने बताया कि उनके चयन के मापदंड बदल गए हैं और अब वे ऐसी फिल्मों का हिस्सा बनना चाहते हैं जो मनोरंजन और सब्जेक्ट के बीच संतुलन बनाए रखें। उन्होंने कहा कि कहानी कहने का तरीका सतही से कहीं अधिक गहरा होना चाहिए।
पंकज त्रिपाठी की अगली फिल्म
पंकज त्रिपाठी ने वेब सीरीज ‘परफेक्ट फैमिली’ से प्रोडक्शन के क्षेत्र में कदम रखा है। इसके बाद वे ‘मिर्जापुर: द मूवी‘ में नजर आएंगे, जो 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इससे पहले उन्होंने ‘क्रिमिनट जस्टिस’ सीरीज में कमाल का काम किया था।














