• Sports
  • Eng vs Aus Semi Final Highlights: ओलिवर पीक की जूझारू पारी बेकार, अंडर-19 विश्व कप से बाहर ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड फाइनल में

    बुलाबायो: डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की टीम अंडर-19 विश्व कप 2026 से बाहर हो गई है। सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को इंग्लैंड की अंडर-19 टीम के खिलाफ 27 रनों से हार मिली। पहले बैटिंग करते हुए इंग्लैंड ने 7 विकेट पर 277 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ओलिवर पीक ने अंत तक लड़ाई की


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 4, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    बुलाबायो: डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की टीम अंडर-19 विश्व कप 2026 से बाहर हो गई है। सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को इंग्लैंड की अंडर-19 टीम के खिलाफ 27 रनों से हार मिली। पहले बैटिंग करते हुए इंग्लैंड ने 7 विकेट पर 277 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ओलिवर पीक ने अंत तक लड़ाई की लेकिन टीम की पारी 250 रनों पर सिमट गई। इंग्लैंड ने तीसरी बार टूर्नामेंट के फाइनल में जगह पक्की की है। 1998 में उसने खिताब जीता था जबकि 2022 में भारत के खिलाफ फाइनल में हार झेलनी पड़ी थी। फाइनल में इंग्लैंड का मुकाबला भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा।

    हैमस्ट्रिंग से जूझते हुए पीक ने ठोका शतक

    ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तान ओलिवर पीक आखिरी विकेट के रूप में आउट हुए। हैमस्ट्रिंग में परेशानी की वजह से वह अंत में ठीक से चल भी नहीं पा रहे थे। लेकिन बाद भी पीक ने लड़ाई जारी रखी। आखिरी 6 ओवर में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 65 रन चाहिए थे और 8 विकेट गिर गए थे। पीक 73 गेंद पर 68 रन बनाकर खेल रहे थे। उन्होंने 45वें ओवर में दो चौके मारे। 46वें ओवर में पीक के बल्ले से पहली गेंद पर छक्का और इसके बाद लगातार चार चौके निकले। इस दौरान पीक काफी दर्द में नजर आ रहे थे।

    चार्ल्स लचमुंड ने 47वें ओवर की पहली गेंद पर आउट हो गए। इसी ओवर में पीक ने 85 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। वह सिंगल भी नहीं भाग पा रहे थे और 48वें ओवर में आउट हो गए। उनके विकेट के साथ ही इंग्लैंड की टीम फाइनल में पहुंच गई।

    ऑस्ट्रेलिया को सलामी बल्लेबाज नितेश सैमुअल ने 47 रन बनाकर अच्छी शुरुआत दी लेकिन उन्होंने 83 गेंदों का सामना किया। तीसरे नंबर पर उतरे स्टीवन होगन ने 23 गेंद पर 3 रन बनाए। हालांकि उनके आउट होने के बाद पीक ने मोर्चा संभाल लिया। आर्यन शर्मा ने 23 गेंद पर 34 रन बनाकर पीक का अच्छा साथ दिया। इसके अलावा दूसरे छोर से किसी ने भी कप्तान का साथ नहीं निभाया। इंग्लैंड के लिए सेबास्टिन मोर्गन, जेम्स मिंटो, मैली लुम्सडेन और राल्फी अल्बर्ट ने 2-2 विकेट लिए।

    इंग्लैंड के कप्तान ने भी शतक लगाया

    पहले बैटिंग करने उतरी इंग्लैंड के कप्तान सलामी बल्लेबाज बेन डॉकिन्स सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए। दूसरे विकेट के लिए जोसेफ मूर्स और बेन मायस ने 54 रन जोड़े। इसके बाद क्रीज पर उतरे कप्तान थॉमस रेव ने मोर्चा संभाल विया। चौथे विकेट के लिए कैलेब फैल्कनेर के साथ उन्होंने 135 रनों की साझेदारी बनाई। 53 गेंद पर फैल्कनेर ने 40 रन बनाए। 107 गेंदों पर 110 रनों की पारी खेलने के बाद रेव छठे बल्लेबाज के रूप में आउट हुए। अंत में फरहान अहमद ने 26 गेंद पर नाबाद 28 रन बनाकर टीम को 277 रनों तक पहुंचा दिया।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।