• Business
  • EPFO के 31 लाख सब्सक्राइबर्स को मिलेंगे ₹10,903 करोड़, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

    नई दिल्ली: ईपीएफओ के लाखों सब्सक्राइबर्स के लिए अच्छी खबर है। ईटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक सरकार ने ईपीएफओ के इनऑपेरटिव अकांउट्स में पड़े अनक्लेम्ड डिपॉजिट्स को सब्सक्राइबर्स को लौटाने का फैसला किया है। इससे 31 लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स को फायदा होगा। पायलट फेज के तौर पर पहले चरण में 7 लाख सब्सक्राइबर्स


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 23, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: ईपीएफओ के लाखों सब्सक्राइबर्स के लिए अच्छी खबर है। ईटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक सरकार ने ईपीएफओ के इनऑपेरटिव अकांउट्स में पड़े अनक्लेम्ड डिपॉजिट्स को सब्सक्राइबर्स को लौटाने का फैसला किया है। इससे 31 लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स को फायदा होगा। पायलट फेज के तौर पर पहले चरण में 7 लाख सब्सक्राइबर्स को इसका लाभ मिलेगा। लेबर मिनिस्टर मनसुख मांडविया ने बताया कि एक वीकली रिव्यू मीटिंग में यह फैसला लिया गया।

    ईपीएफओ के करीब 31.86 लाख इनऑपरेटिव अकाउंट्स हैं जिनमें कुल 10,903 करोड़ रुपये जमा हैं। इनमें से 7.11 लाख अकाउंट्स में 1,000 रुपये तक जमा है और यह कुल राशि 30.52 करोड़ रुपये है। मंत्रालय के मुताबिक इनमें से कुछ अकाउंट 20 साल पुराने हैं जिनमें तीन साल से कोई ट्रांजैक्शन नहीं हुआ है। इस कारण ये इनऑपरेटिव हो गए हैं। पायलट प्रोजेक्ट के लिए जिन सात लाख अकाउंट्स की पहचान की गई है, उनमें आधार और बैंक अकाउंट लिंक हैं। इससे ईपीएफओ के लिए सब्सक्राइबर्स के अकाउंट में पैसे डालना आसान होगा।

    EPF अकाउंट पर मिल सकता है तगड़ा ब्याज, करोड़ों लोगों को होगा फायदा, क्या है सरकार का प्लान?

    सरकार की पहल

    ईपीएफ एंड एमपी एक्ट के मुताबिक ईपीएफओ मेंबर्स को अपना पैसा निकालने के लिए क्लेम करना होता है। लेकिन यह देखने में आया है कि कई मामलों में पीएफ अकाउंट में पैसा बहुत कम है। इसलिए मेंबर्स की इनमें दिलचस्पी नहीं है। इससे ईपीएफओ के पास बड़ी मात्रा में अनक्लेम्ड डिपॉजिट और इनऑपरेटिव अकाउंट्स हो गए हैं। इसलिए सरकार ने खुद ही यह पहल की है।

    प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले लोगों के लिए पीएफ एक अनिवार्य सरकारी बचत योजना है। इसमें कर्मचारी अपनी बेसिक सैलरी का 12% हिस्सा कंट्रीब्यूट करता है जबकि कंपनी भी इतना हो योगदान देती है। एम्प्लॉयर के कंट्रीब्यूशन में से 8.33% कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) में जाता है। ईपीएफ अकाउंट में जमा रकम पर ब्याज मिलता है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।