• Technology
  • Exclusive: गाज‍ियाबाद में बिकने लगा Samsung Galaxy S26 Ultra, अफ्रीकी मॉडल के ल‍िए डेढ़ लाख मांग रहा दुकानदार

    उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में Samsung Galaxy S26 Ultra स्मार्टफोन खरीदे जाने के लिए उपलब्ध है। दरअसल सैमसंग ने बुधवार को अपनी S26 सीरीज को लॉन्च किया था लेकिन अभी सैमसंग की ओर से साफ नहीं है कि यह किस दिन से बाजार में उपलब्ध होगा। कहने का मतलब है कि इसकी सेल डेट सामने


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 26, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में Samsung Galaxy S26 Ultra स्मार्टफोन खरीदे जाने के लिए उपलब्ध है। दरअसल सैमसंग ने बुधवार को अपनी S26 सीरीज को लॉन्च किया था लेकिन अभी सैमसंग की ओर से साफ नहीं है कि यह किस दिन से बाजार में उपलब्ध होगा। कहने का मतलब है कि इसकी सेल डेट सामने आना बाकी है। हालांकि उससे पहले ही इस सीरीज का Ultra मॉडल गाजियाबाद की मार्केट में उपलब्ध हो गया है।

    गौर करने वाली बात है कि सेल डेट सामने आने से पहले ही बाजार में उपलब्ध Galaxy S26 Ultra की ये यूनिट्स अफ्रीकी हैं। कुछ दिन पहले दुबई में इन अफ्रीकी यूनिट्स को दुबई में लॉन्च से पहले ही खुलेआम बिकता दिखाया गया था। अब वही यूनिट्स भारतीय बाजार में S26 Ultra की सेल डेट सामने आने से पहले ही बेची जा रही हैं।

    WhatsApp स्टेटस पर सज रही दुकान

    Galaxy S26 Ultra की अफ्रीकी यूनिट्स को WhatsApp स्टेटस पर दुकान लगाकर बेचा जा रहा है। इतना ही नहीं, दुकानदार साफ स्टेटस में साफ बता भी रहे हैं कि Galaxy S26 Ultra लॉन्च से पहले ही उपलब्ध है। ऐसे में सिर्फ ऑर्डर देने की देर है और सैमसंग से पहले गाजियाबाद के दुकानदार आपके हाथों में फोन पहुंचा देंगे।

    कितने का बिक रहा Galaxy S26 Ultra

    हमारी जांच में सामने आया है कि Galaxy S26 Ultra का अफ्रिकी मॉडल 1 लाख 50 हजार रुपये में मिल रहा है। इस दाम में यूजर को 256GB वाला स्टोरेज मॉडल उपलब्ध कराया जा रहा है। ऐसे में यह अफ्रीकी मॉडल भारतीय कीमत से 10 हजार रुपये ज्यादा में बेचा जा रहा है।

    क्या आपको खरीदने चाहिए ऐसे फोन?

    कंपनी से पहले अगर कोई लेटेस्ट स्मार्टफोन उपलब्ध करवा रहा हो, तो खरीदने का लालच आ सकता है। हालांकि इस तरह के फोन खरीदने से आपको कई नुकसान हो सकते हैं। दरअसल इस तरह के मॉडल बाहर से इम्पोर्ट किए गए होते हैं और सैमसंग के मामले में इन पर ग्लोबल वारंटी नहीं मिलती। इस तरह के मॉडल खरीदने पर आपको बिल और कंपनी से वारंटी भी नहीं मिलती। बिना वारंटी वाले फोन पर डेढ़ लाख रुपये खर्च करके नुकसान हो सकता है। इसके अलावा बाहर की यूनिट को लेकर आप नहीं बता सकते कि वह फोन नया है या फिर से पैक किया गया है। इन तमाम वजहों से आपको ऐसे फोन खरीदने से बचना चाहिए।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।