• Entertainment
  • Exclusive: ‘मर्दानी 3’ डायरेक्टर अभिराज ने बताया ‘रॉकेट सिंह’ के बाद बदले रणबीर! सलमान-SRK में कौन बेहतर

    रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ सिनेमाघरों में कमाल कर रही है। ये लोगों को अपनी कहानी से बांधे हुए है और रानी की एक्टिंग की भी खूब तारीफ हो रही है। फिल्म बॉक्स ऑफिस के लिहाज से भी अच्छा परफॉर्म कर रही है। फिल्म ने दुनियाभर में अब तक 65.5 करोड़ की कमाई कर


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 16, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ सिनेमाघरों में कमाल कर रही है। ये लोगों को अपनी कहानी से बांधे हुए है और रानी की एक्टिंग की भी खूब तारीफ हो रही है। फिल्म बॉक्स ऑफिस के लिहाज से भी अच्छा परफॉर्म कर रही है। फिल्म ने दुनियाभर में अब तक 65.5 करोड़ की कमाई कर ली है। इसके लिए इसे खूब प्यार मिल रहा है। फिल्म के पीछे अगर सबसे ज्यादा मेहनत किसी ने की है तो वो हैं डायरेक्टर अभिराज मिनावाला , जिन्होंने पहले ‘रॉकेट सिंह’ और ‘लवयात्री’ जैसी फिल्में बनाई हैं। अभिराज मिनावाला ने ‘नवभारत टाइम्स ऑनलाइन’ के साथ बातचीत में अपनी जर्नी से लेकर कई चीजों के बारे में बात की।

    मर्दानी 3′ को मिल रहे प्यार के बारे में आप क्या कहेंगे
    मैं बहुत खुश हूं जैसे लोग रिस्पॉन्स कर रहे हैं वो देखकर। लोगों का बहुत प्यार मिल रहा है। मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। बहुत सी ऑडियंस में मुझे पर्सनल मैसेज भी किया है। मुझ तक मैसेज पहुंचा रहे हैं लोग।

    मर्दानी 3′ इसके पिछले दोनों पार्ट से ज्यादा बज में है, क्रेडिट किसको देना चाहेंगे
    इसका क्रेडिट मैं सबसे पहले रानी मैम को दूंगा। उनका जो फैनबेस है जो उन्होंने इतने साल में बनाया है और मेन्टेन किया है। इसके अलावा, मर्दानी 1 और 2 के डायरेक्टर्स को क्रेडिट दूंगा। उन्होंने इतनी बढ़ियां फिल्में बनाई है। एक बेंचमार्क सेट कर दिया है।

    लवयात्री के बाद इतने साल क्यों लगा दिए वापस आने में
    लवयात्री के बाद वक्त लगा क्योंकि उस फिल्म को उतना प्यार नहीं मिला। उसके बाद मुझे लगा कि थोड़ा और टाइम देना पड़ेगा तब जाकर क्लियर होगा कि क्या करना है और किस तरह का काम करना है। किस किस्म की फिल्म बनानी है, इस पर सोचा। फिर कोविड आया और मुझे सोचने का वक्त मिला। फिर मेरी बात हुई आदित्य चोपड़ा से। उन्होंने काफी कुछ बताया। उनके साथ डिस्कशन हुए। मुझसे पहले उन्हें पता चला कि किस तरह की फिल्म बनानी चाहिए मुझे।

    आपने सलमान और शाहरुख दोनों के साथ काम किया है, किसके साथ ज्यादा सहज हैं काम करने में और बेहतर कौन
    ये बताना तो इमपॉसिबल होगा। क्योंकि दोनों मेरे लिए एक बराबर हैं। दोनों का तरीका अच्छा है। दोनों ही मेरे अजीज हैं। दोनों का फैन रहा हूं। मैं चुन नहीं सकता।

    यशराज फिल्म्स के साथ लंबे समय से जुड़े हुए हैं, रानी और आदित्य के काम करने का तरीका कैसा है
    यशराज फिल्म्स के साथ मैं रॉकेट सिंह के टाइम से ही जुड़ा हुआ हूं। तब मैं जूनियर डायरेक्टर था। आदि सर के साथ काम करना था। उनका पैशन बहुत अलग है। वो फोकस्ड रहकर काम करते है। नए टैलेंट को भी मौका देते हैं। सबके साथ एक ही तरीके से बात करते हैं। रानी मुखर्जी का 30 साल का एक्सपीरियंस उनके काम में दिखता है। वो नया प्रोजेक्ट शुरू करती हैं तो उसमें घुस जाती हैं। वो क्राफ्ट को हमेशा ऊपर रखती हैं।

    रणबीर के साथ ‘रॉकेट सिंह’ में भी काम किया है, ‘एनिमल तक की उनकी जर्नी को लेकर क्या कहेंगे
    रणबीर की कोई भी फिल्म कमाल की रही है। उनकी हर फिल्म में जर्नी ही कमाल है। रणबीर को आप देखेंगे कि वो हर रोल में खुद को ढाल लेते हैं। इतने फाइन परफॉर्मर हैं कि वो आपको कन्वेंस कर देंगे कि जो किरदार वो निभा रहे हैं वो वही हैं।

    अपनी आने वाली फिल्मों के बारे में क्या कहेंगे, आगे क्या आने वाला है

    आगे चलकर हर तरह की फिल्में बनाना चाहता हूं। ताकि लोगों को और खुश कर सकूं। यशराज फिल्म्स ही मेरा घर है तो यहीं से जर्नी आगे बढ़ाऊंगा तो यहीं से जारी रखूंगा फिल्में बनाना।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।