• Religion
  • Falgun Amavasya 2026 Upay: फाल्गुन अमावस्या कब है? अमावस्या पर कौन से उपाय होंगे लाभदायक जानिए विस्तार से

    Falgun Amavasya 2026 : फाल्गुन मास की अमावस्या 17 फरवरी, मंगलवार को मनाई जाएगी। इसे हिंदू धर्म में बेहद महत्वपूर्ण और फलदायी तिथि माना जाता है। इस दिन साल का पहला सूर्य ग्रहण भी लग रहा है। ऐसे में अमावस्या का दिन बेहद महत्वपूर्ण हो गया है। मंगलवार के दिन अमावस्या पड़ने से इसे भौमवती


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 16, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    Falgun Amavasya 2026 : फाल्गुन मास की अमावस्या 17 फरवरी, मंगलवार को मनाई जाएगी। इसे हिंदू धर्म में बेहद महत्वपूर्ण और फलदायी तिथि माना जाता है। इस दिन साल का पहला सूर्य ग्रहण भी लग रहा है। ऐसे में अमावस्या का दिन बेहद महत्वपूर्ण हो गया है। मंगलवार के दिन अमावस्या पड़ने से इसे भौमवती अमावस्या का संयोग रहेगा। पंचांग के अनुसार, अमावस्या तिथि की 16 फरवरी को शाम 5 बजकर 35 मिनट पर शुरू होकर अगले दिन 17 फरवरी को शाम 5 बजकर 30 मिनट तक रहेगी। इस दिन स्नान और दान का विशेष महत्व होता है। अमावस्या के दिन कुछ खास उपाय करने से सुख और समृद्धि का प्राप्ति होती है।

    1- भौमवति अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से पितृ दोष दूर होता है और आर्थिक परेशानियों से राहत मिलती है। इसके साथ ही राहु-केतु के अशुभ प्रभाव भी कम होते हैं।

    2- पीपल के पेड़ के नीचे शाम के समय सरसों के तेल का दीपक जलाएं। इस उपाय से सुख और समृद्धि प्राप्त होती है। पीपल की जड़ में दूध चढ़ाने से जीवन में आने वाली आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं।

    3- इस दिन पीपल के पेड़ की पूजा करें और पांच प्रकार की मिठाई को पीपल के की जड़ के नीचे रख दें। ध्यान रखें की ऐसा करने के बाद पीछे मुड़कर न देखें। इस दिन पीपल के पेड़ की परिक्रमा करना भी शुभ माना जाता है।

    4- अमावस्या के दिन भगवान शिव की पूजा करने से काल सर्प दोष दूर होता है। इस दिन शिव मंदिर जाकर शिवलिंग का पंचामृत से अभिषेक करें। इसके अलावा बेलपत्र और चंदन भी भगवान शिव को अर्पित कर सकते हैं।

    5- अमावस्या के दिन हनुमान जी की पूजा करने से विपत्तियों से छुटकारा मिलता है। मंगलवार के दिन पड़ने से इसका महत्व और अधिक बढ़ जाता है। इस दिन हनुमान जी को चमेली का तेल अर्पित करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।