• Business
  • February Bank Holidays List: फरवरी में कब-कब बंद रहेंगे बैंक? जानें आपके राज्य में किस दिन है छुट्टी

    नई दिल्ली: फरवरी महीने में कई दिन बैंक बंद रहेंगे। दरअसल, फरवरी का महीना साल का सबसे छोटा महीना होता है। इसलिए इसमें दूसरे महीनों के मुकाबले छुट्टियां भी कम होती हैं। इसी वजह से फरवरी में बैंक की छुट्टियां भी कम ही देखने को मिलती हैं। बैंक की छुट्टियां राज्यों के हिसाब से तय


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 30, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: फरवरी महीने में कई दिन बैंक बंद रहेंगे। दरअसल, फरवरी का महीना साल का सबसे छोटा महीना होता है। इसलिए इसमें दूसरे महीनों के मुकाबले छुट्टियां भी कम होती हैं। इसी वजह से फरवरी में बैंक की छुट्टियां भी कम ही देखने को मिलती हैं। बैंक की छुट्टियां राज्यों के हिसाब से तय होती हैं और ये किसी खास त्योहार या राज्य से जुड़ी होती हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) हर महीने के लिए राज्यों के हिसाब से बैंक की छुट्टियों की लिस्ट जारी करता है।
    Padma Awards 2026: भारत का पहला ‘ह्यूमन मिल्‍क बैंक’ बनाने वाली डॉ. अरमिडा फर्नांडिस कौन, पद्मश्री से नवाजा गया

    फरवरी 2026 में बैंक की प्रमुख छुट्टियां

    फरवरी 2026 में बैंक कुछ खास मौकों पर बंद रहेंगे। इनमें लोसर, छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती और राज्य दिवस/राज्य स्थापना दिवस शामिल हैं। वहीं आरबीआई के नियमों के मुताबिक, हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को और हर रविवार को बैंक बंद रहते हैं।

    पढ़ें फरवरी की छुट्टियों का कैलेंडर

    15 फरवरी: इस दिन महाशिवरात्रि है। साथ ही संडे भी है। ऐसे में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश समेत सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

    18 फरवरी: सिक्किम में 18 फरवरी को लोसर त्योहार के कारण बैंक बंद रहेंगे। लोसर, जिसे तिब्बती नव वर्ष भी कहते हैं, सिक्किम में बड़े ही जोश और धूमधाम से मनाया जाने वाला एक खास त्योहार है।

    19 फरवरी: महाराष्ट्र में 19 फरवरी 2026 को छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के उपलक्ष्य में बैंक बंद रहेंगे। यह महाराष्ट्र में एक त्योहार और सार्वजनिक अवकाश है। यह त्योहार 19 फरवरी को मनाया जाता है, जो मराठों के पहले छत्रपति शिवाजी महाराज के जन्मदिन की सालगिरह है।

    20 फरवरी: मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में 20 फरवरी 2026 को राज्य दिवस या राज्य स्थापना दिवस मनाने के कारण बैंक बंद रहेंगे। अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम दोनों 20 फरवरी को अपना राज्य स्थापना दिवस मनाते हैं। इसी दिन 1987 में ये केंद्र शासित प्रदेश से पूर्ण राज्य बने थे।

    डिजिटल बैंकिंग का करें इस्तेमाल

    बैंक छुट्टी वाले दिन आप डिजिटल बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। बैंक ग्राहकों को इंटरनेट बैंकिंग, SMS बैंकिंग और व्हाट्सएप बैंकिंग जैसी सेवाएं मिलेंगी। इन सेवाओं से आप पैसों से जुड़े और दूसरे काम आसानी से कर सकते हैं। आप अपना अकाउंट बैलेंस और स्टेटमेंट चेक कर सकते हैं, चेक बुक मंगवा सकते हैं, बिल भर सकते हैं, प्रीपेड फोन रिचार्ज कर सकते हैं, पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं, होटल और यात्रा के टिकट बुक कर सकते हैं, अपने खर्चों का पैटर्न देख सकते हैं और भी बहुत कुछ कर सकते हैं। डिजिटल बैंकिंग से चेक रोकना भी बहुत आसान है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।