OPPO Find X9 Ultra का ग्लोबल लॉन्च
OPPO ने कन्फर्म किया है कि वह अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन OPPO Find X9 Ultra को ग्लोबल लॉन्च करेगी। यह पहली बार होगा, जब ओपो की Find सीरीज का Ultra मॉडल चीन से बाहर उतारा जाएगा। इसके भारत में भी आने की उम्मीद है। बताया जाता है कि Find X9 Ultra में OPPO का अबतक का सबसे एडवांस्ड इमेजिंग सिस्टम है दिया गया है यानी कैमरा क्षमताओं को ओपो ने खुद डेवलप किया है। ओपो ने यह सब Hasselblad के साथ मिलकर किया है, जो पहले वनप्लस की पार्टनर थी। MWC बार्सिलोना में OPPO के मीडिया से बात करते हुए OPPO यूरोप के CEO एल्विस झोउ ने कहा कि 2026 में, कई ‘अल्ट्रा’ डिवाइस पेश की जाएंगी।
iPhone 17e केस हुए लॉन्च
iPhone 17e की लॉन्चिंग के साथ ही इसके केस कवर मैगसेफ चार्जिंग के साथ पेश कर दिए गए हैं। बीट्स ने दो नए कलर ऑप्शंस- बैडरॉक ब्लू और लाइम स्टोन कलर्स में इन्हें उतारा है। ये पॉलिकार्बोनेट के बने हैं। झटकों से फोन को सुरक्षित रखते हैं। इनकी फिनिश ऐसी है तो स्क्रैच, दांग और फिंगरप्रिंट से कवर को गंदा होने से बचाती है। इन्हें apple.com से 4,500 रुपये में लिया जा सकता है।
Nothing Phone (4a) Buying Guide
Nothing Phone (4a) को 5 मार्च को लॉन्च किया जाना है। इसे मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) में सबसे पहले दिखाया गया है। फोन को वाइट, ब्लैक, पिंक और ब्लू कलर में लाया जाएगा। अगर आप इस फोन को खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इस बाइंग गाइड में हम बता दें कि कंपनी रिटेल चैनल्स पर लाने से पहले इस फोन को अपने बंगलूरू स्टोर पर बेचने वाली है। यह सुविधा अर्ली एक्सेस के तहत दी जाएगी। पहले 100 कस्टमर्स इस फोन के साथ ही सिर्फ 999 रुपये में CMF Buds 2 Plus को खरीद पाएंगे। नथिंग ने भारत में अपना पहला स्टोर बंगलूरू में इस अड्रेस पर खोला है- नथिंग स्टोर बेंगलुरु 660/1, 100 फीट रोड, फर्स्ट स्टेज इंदिरानगर, बेंगलुरु, कर्नाटक 560038।
iQOO 15R फर्स्ट सेल (First Sale)
वीवो के सब ब्रैंड आईकू के लेटेस्ट स्मार्टफोन iQOO 15R की भारत में पहली सेल शुरू हो गई है। इसे Amazon.in के साथ ही iQOO e-store से लिया जा सकता है। iQOO 15R की कीमत 44,999 रुपये है। यह 8 GB+256GB वेरिएंट के प्राइस हैं। 12GB+256GB मॉडल की कीमत 47,999 रुपये है। 12GB+512GB वेरिएंट के दाम 52,999 रुपये रखे गए हैं। डिवाइस के बारे में और अधिक जानने के लिए देखें यूट्यूब वीडियो।














