• Technology
  • Gadgets News, 3 March 2026: पहली बार चीन से बाहर लॉन्‍च होगा Find X सीरीज का Ultra मॉडल, पढ़ें प्रमुख खबरें

    Gadgets News in Hindi: ओपो ने कहा है कि वह OPPO Find X9 Ultra का ग्‍लोबल लॉन्‍च करेगी। यह जानकारी इसलिए अहम है क्‍योंकि पहली बार कंपनी अपनी फाइंड एक्‍स सीरीज के अल्‍ट्रा मॉडल को चीन से बाहर पेश करने जा रही है। उधर, iPhone 17e के साथ उसके नए केस भी लॉन्‍च किए गए


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk मार्च 3, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    Gadgets News in Hindi: ओपो ने कहा है कि वह OPPO Find X9 Ultra का ग्‍लोबल लॉन्‍च करेगी। यह जानकारी इसलिए अहम है क्‍योंकि पहली बार कंपनी अपनी फाइंड एक्‍स सीरीज के अल्‍ट्रा मॉडल को चीन से बाहर पेश करने जा रही है। उधर, iPhone 17e के साथ उसके नए केस भी लॉन्‍च किए गए हैं। इनकी कीमत 4500 रुपये है। Nothing Phone (4a) 5 मार्च को लॉन्‍च किया जाएगा। इसे भारत के बंगलूरू में नथिंग स्‍टोर पर आकर्षक ऑफर में लिया जा सकेगा। iQOO 15R की पहली सेल शुरू हो गई है। इसकी शुरुआती कीमत 44999 रुपये है।

    OPPO Find X9 Ultra का ग्‍लोबल लॉन्‍च

    OPPO ने कन्फर्म किया है कि वह अपने फ्लैगश‍िप स्‍मार्टफोन OPPO Find X9 Ultra को ग्‍लोबल लॉन्‍च करेगी। यह पहली बार होगा, जब ओपो की Find सीरीज का Ultra मॉडल चीन से बाहर उतारा जाएगा। इसके भारत में भी आने की उम्‍मीद है। बताया जाता है कि Find X9 Ultra में OPPO का अबतक का सबसे एडवांस्ड इमेजिंग सिस्टम है दिया गया है यानी कैमरा क्षमताओं को ओपो ने खुद डेवलप किया है। ओपो ने यह सब Hasselblad के साथ मिलकर किया है, जो पहले वनप्‍लस की पार्टनर थी। MWC बार्सिलोना में OPPO के मीडिया से बात करते हुए OPPO यूरोप के CEO एल्विस झोउ ने कहा कि 2026 में, कई ‘अल्ट्रा’ डिवाइस पेश की जाएंगी।

    iPhone 17e केस हुए लॉन्‍च

    iPhone 17e की लॉन्चिंग के साथ ही इसके केस कवर मैगसेफ चार्जिंग के साथ पेश कर दिए गए हैं। बीट्स ने दो नए कलर ऑप्‍शंस- बैडरॉक ब्‍लू और लाइम स्‍टोन कलर्स में इन्‍हें उतारा है। ये पॉलिकार्बोनेट के बने हैं। झटकों से फोन को सुरक्षि‍त रखते हैं। इनकी फ‍िन‍िश ऐसी है तो स्‍क्रैच, दांग और फ‍िंगरप्रिंट से कवर को गंदा होने से बचाती है। इन्‍हें apple.com से 4,500 रुपये में लिया जा सकता है।

    Nothing Phone (4a) Buying Guide

    Nothing Phone (4a) को 5 मार्च को लॉन्‍च किया जाना है। इसे मोबाइल वर्ल्‍ड कांग्रेस (MWC) में सबसे पहले दिखाया गया है। फोन को वाइट, ब्‍लैक, पिंक और ब्‍लू कलर में लाया जाएगा। अगर आप इस फोन को खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इस बाइंग गाइड में हम बता दें कि कंपनी रिटेल चैनल्‍स पर लाने से पहले इस फोन को अपने बंगलूरू स्‍टोर पर बेचने वाली है। यह सुविधा अर्ली एक्‍सेस के तहत दी जाएगी। पहले 100 कस्‍टमर्स इस फोन के साथ ही सिर्फ 999 रुपये में CMF Buds 2 Plus को खरीद पाएंगे। नथिंग ने भारत में अपना पहला स्‍टोर बंगलूरू में इस अड्रेस पर खोला है- नथिंग स्टोर बेंगलुरु 660/1, 100 फीट रोड, फर्स्ट स्टेज इंदिरानगर, बेंगलुरु, कर्नाटक 560038।

    iQOO 15R फर्स्‍ट सेल (First Sale)

    वीवो के सब ब्रैंड आईकू के लेटेस्‍ट स्‍मार्टफोन iQOO 15R की भारत में पहली सेल शुरू हो गई है। इसे Amazon.in के साथ ही iQOO e-store से लिया जा सकता है। iQOO 15R की कीमत 44,999 रुपये है। यह 8 GB+256GB वेरिएंट के प्राइस हैं। 12GB+256GB मॉडल की कीमत 47,999 रुपये है। 12GB+512GB वेरिएंट के दाम 52,999 रुपये रखे गए हैं। डिवाइस के बारे में और अध‍िक जानने के लिए देखें यूट्यूब वीड‍ियो।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।