• Entertainment
  • Gandhi Talks ट्रेलर: बिन बोले 2 मिनट में बहुत कुछ कह गई विजय सेतुपति की फिल्‍म, गूंजा रहमान का संगीत

    भरदम एक्‍शन, बहुत सारा शोर भरा बैकग्राउंड म्‍यूजिक, झन्‍नाटेदार गाने, सिनेमा की दुनिया में इन दिनों जहां कर्मश‍ियल फिल्‍मों का यह नया फॉर्मूला बन गया है, ऐसे समय में एक ऐसी फिल्‍म आ रही है, जिसमें कोई डायलॉग नहीं हैं। सिर्फ एक सच्‍ची सी, अच्‍छी सी कहानी है। कानों को सुकून देने वाला एआर रहमान


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 27, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    भरदम एक्‍शन, बहुत सारा शोर भरा बैकग्राउंड म्‍यूजिक, झन्‍नाटेदार गाने, सिनेमा की दुनिया में इन दिनों जहां कर्मश‍ियल फिल्‍मों का यह नया फॉर्मूला बन गया है, ऐसे समय में एक ऐसी फिल्‍म आ रही है, जिसमें कोई डायलॉग नहीं हैं। सिर्फ एक सच्‍ची सी, अच्‍छी सी कहानी है। कानों को सुकून देने वाला एआर रहमान का म्‍यूजिक है। विजय सेतुपति, अरविंद स्‍वामी और अदिति राव हैदरी की अदाकारी है। एक ऐसी फिल्‍म जिसका मकसद शांति के साथ मनोरंजन करना है। जी हां, हम बात कर रहे हैं ‘गांधी टॉक्‍स’ की, जिसका ट्रेलर मंगलवार, 27 जनवरी को रिलीज हुआ है। दो दिन बाद 30 जनवरी 2026 को ही महात्‍मा गांधी की पुण्‍यतिथ‍ि पर यह फिल्‍म रिलीज हो रही है। फिल्‍म के नाम से चकराइएगा मत, क्‍योंकि यह फिल्‍म गांधी जी की कहानी नहीं है।

    किशोर पांडुरंग बेलेकर के डायरेक्‍शन में बनी ‘गांधी टॉक्‍स’ एक साइलेंट फिल्‍म है। कास्‍ट में विजय सेतुपति, अरविंद स्वामी और अदिति राव हैदरी के साथ सिद्धार्थ जाधव भी हैं। मेकर्स का दावा है कि यह फिल्म ‘साइलेंट एरा’ के युग को पर्दे पर वापस लाती है। 2 मिनट 21 सेकेंड के ट्रेलर में हमें एक कहानी दिखती है, दिग्‍गज एक्‍टर्स की दमदार अदाकारी की झलक मिलती है और एआर रहमान का संगीत सुनाई देता है, जो इस फिल्‍म की आत्‍मा है।

    ‘गांधी टॉक्‍स’ का ट्रेलर

    ‘गांधी टॉक्‍स’ की कहानी

    ट्रेलर देखकर कहानी का जो अंदाजा लगता है, उसके मुताबिक, विजय सेतुपति का किरदार मुश्किल समय और गरीबी में जी रहा है। वह अपनी मां के साथ रहता है। अरविंद स्वामी का किरदार इससे बिल्कुल अलग है। वह पेशे से सिविल इंजीनियर है, जो आसमान छूने वाली गगनचुंबी इमारतों के पीछे एक बड़ा ताकतवर शख्‍स‍ियत है। लेकिन ‘सपनों का घर’ बेच रहे इस कहानी में एक अनहोनी त्रासदी आती है।

    अदिति राव हैदरी फिल्‍म में विजय सेतुपति के किरदार की लव इंटरेस्ट है। सिद्धार्थ जाधव का किरदार एक पॉकेटमार है। इन सब की जिंदगी पैसे, ताकत, प्रशासन की मशीनरी और बाहरी ताकतों के हाथों बर्बाद होती दिखती है। कहानी इन अलग-अलग किरदारों को आपस में जोड़ती हैं। अनहोनी का सामना करती हैं, और क्लाइमेक्स की ओर ले जाती है।

    ट्रेलर का आख‍िरी सीन

    ट्रेलर का आखिरी सीन आपक पर अलग प्रभाव छोड़ता है। यहां आपको भीमराव अंबेडकर, महात्मा गांधी, छत्र‍पति श‍िवाजी, फुले और भगत सिंह की तस्वीरें दिखती हैं। यह सीन अपने-आप बहुत कुछ कहता है।

    रहमान का म्‍यूजिक, फिल्‍म फेस्‍ट‍िवल में बटोरी थी तालियां

    ‘गांधी टॉक्‍स’ का संगीत एआर रहमान ने दिया है। जी स्टूडियोज, क्योरियस और मूवीमिल के बैनर तले इसका निर्माण हुआ है। यह फिल्‍म 30 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। लेकिन इससे पहले इसका 2023 में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में प्रीमियर हुआ था। तब फिल्‍म को स्‍टैंडिंग ओवेशन मिला था।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।