किशोर पांडुरंग बेलेकर के डायरेक्शन में बनी ‘गांधी टॉक्स’ एक साइलेंट फिल्म है। कास्ट में विजय सेतुपति, अरविंद स्वामी और अदिति राव हैदरी के साथ सिद्धार्थ जाधव भी हैं। मेकर्स का दावा है कि यह फिल्म ‘साइलेंट एरा’ के युग को पर्दे पर वापस लाती है। 2 मिनट 21 सेकेंड के ट्रेलर में हमें एक कहानी दिखती है, दिग्गज एक्टर्स की दमदार अदाकारी की झलक मिलती है और एआर रहमान का संगीत सुनाई देता है, जो इस फिल्म की आत्मा है।
‘गांधी टॉक्स’ का ट्रेलर
‘गांधी टॉक्स’ की कहानी
ट्रेलर देखकर कहानी का जो अंदाजा लगता है, उसके मुताबिक, विजय सेतुपति का किरदार मुश्किल समय और गरीबी में जी रहा है। वह अपनी मां के साथ रहता है। अरविंद स्वामी का किरदार इससे बिल्कुल अलग है। वह पेशे से सिविल इंजीनियर है, जो आसमान छूने वाली गगनचुंबी इमारतों के पीछे एक बड़ा ताकतवर शख्सियत है। लेकिन ‘सपनों का घर’ बेच रहे इस कहानी में एक अनहोनी त्रासदी आती है।
अदिति राव हैदरी फिल्म में विजय सेतुपति के किरदार की लव इंटरेस्ट है। सिद्धार्थ जाधव का किरदार एक पॉकेटमार है। इन सब की जिंदगी पैसे, ताकत, प्रशासन की मशीनरी और बाहरी ताकतों के हाथों बर्बाद होती दिखती है। कहानी इन अलग-अलग किरदारों को आपस में जोड़ती हैं। अनहोनी का सामना करती हैं, और क्लाइमेक्स की ओर ले जाती है।
ट्रेलर का आखिरी सीन
ट्रेलर का आखिरी सीन आपक पर अलग प्रभाव छोड़ता है। यहां आपको भीमराव अंबेडकर, महात्मा गांधी, छत्रपति शिवाजी, फुले और भगत सिंह की तस्वीरें दिखती हैं। यह सीन अपने-आप बहुत कुछ कहता है।
रहमान का म्यूजिक, फिल्म फेस्टिवल में बटोरी थी तालियां
‘गांधी टॉक्स’ का संगीत एआर रहमान ने दिया है। जी स्टूडियोज, क्योरियस और मूवीमिल के बैनर तले इसका निर्माण हुआ है। यह फिल्म 30 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। लेकिन इससे पहले इसका 2023 में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में प्रीमियर हुआ था। तब फिल्म को स्टैंडिंग ओवेशन मिला था।













