• International
  • Global Times: चीन से किस मामले में आगे निकला भारत, ग्लोबल टाइम्स ने दिल खोलकर की तारीफ

    बीजिंग: चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने भारत की जमकर तारीफ की है। उसने एक ग्राफिक भी शेयर किया है, जिसमें भारत, चीन से ऊपर नजर आ रहा है। यह ग्राफिक का शीर्षक “नागरिक अपने देश के भविष्य को लेकर कितने आश्वस्त हैं?” है। यह ग्राफिक एक सर्वे पर आधारित है, जिसका सोर्स यूरोपियन


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 21, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    बीजिंग: चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने भारत की जमकर तारीफ की है। उसने एक ग्राफिक भी शेयर किया है, जिसमें भारत, चीन से ऊपर नजर आ रहा है। यह ग्राफिक का शीर्षक “नागरिक अपने देश के भविष्य को लेकर कितने आश्वस्त हैं?” है। यह ग्राफिक एक सर्वे पर आधारित है, जिसका सोर्स यूरोपियन काउंसिल फॉर फॉरेन रिलेशन बताया गया है। इसमें दिखाया गया है कि भारत में 73% लोग अपने देश की अर्थव्यवस्था को लेकर संतुष्ट हैं, वहीं, चीन में यह आंकड़ा 72% है। इस सूची में अमेरिका और ब्रिटेन भी शामिल हैं, जहां क्रमश 21% और 9% लोग ही अर्थव्यवस्था को लेकर आश्वस्त हैं।

    ग्लोबल टाइम्स ने क्या लिखा

    ग्लोबल टाइम्स ने ग्राफिक शेयर कर लिखा, “वाह.. भारत के नागरिक अपने देश के भविष्य को लेकर सबसे ज़्यादा कॉन्फिडेंट हैं! भारत में 73% बनाम अमेरिका में 21% और UK में 9%..।” सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किए गए ग्लोबल टाइम्स के इस पोस्ट को काफी पसंद किया जा रहा है।

    इप्सोस ग्लोबल के सर्वे में भी भारत अव्वल

    इप्सोस ग्लोबल एडवाइजर के ‘व्हाट वरीज़ द वर्ल्ड’ सर्वे के दिसंबर एडिशन के अनुसार, भारत दुनिया के सबसे आशावादी देशों में से एक बनकर उभरा है, जो कई वैश्विक और घरेलू चुनौतियों के बावजूद लोगों के बढ़ते भरोसे को दिखाता है। 30 देशों में किए गए इस मासिक सर्वे से पता चलता है कि लगभग दस में से छह भारतीयों (62 प्रतिशत) का मानना है कि उनका देश सही दिशा में आगे बढ़ रहा है, जो नवंबर से तीन प्रतिशत ज्यादा है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।