• Technology
  • Gmail खोले बिना चला जाएगा ईमेल, गूगल क्रोम में आया ऑटो ब्राउज फीचर, आपको होंगे ये प्रमुख फायदे

    Google Chrome Auto Browse AI Agent: इंटरनेट पर कुछ भी ढूंढना, ट्रिप प्लान करना और भी आसान हो गया है। इसके साथ ही, अब यूजर जीमेल ओपन किए बिना ही ईमेल भी कर पाएंगे। गूगल ने क्रोम ब्राउजर में एक नया Gemini AI असिस्टेंट जोड़ा गया है। यह असिस्टेंट यूजर की तरफ से वेबसाइट्स को


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 29, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    Google Chrome Auto Browse AI Agent: इंटरनेट पर कुछ भी ढूंढना, ट्रिप प्लान करना और भी आसान हो गया है। इसके साथ ही, अब यूजर जीमेल ओपन किए बिना ही ईमेल भी कर पाएंगे। गूगल ने क्रोम ब्राउजर में एक नया Gemini AI असिस्टेंट जोड़ा गया है। यह असिस्टेंट यूजर की तरफ से वेबसाइट्स को खोल सकता है और उन पर क्लिक भी कर सकता है। इस फीचर का नाम ‘ऑटो ब्राउज’ है। यूजर के लिए यह एक एआई एजेंट की तरह काम करेगा। इसकी मदद से शॉपिंग जैसे काम आसानी से हो सकते हैं। इतना ही नहीं, यह यूजर की जगह जीमेल ओपन किए बिना मेल भी लिख सकता है। प्रोडक्ट डायरेक्टर चार्मैन डी सिल्वा (Charmaine D’Silva) का कहना है कि क्रोम यूजर्स, जेमिनी की मदद से परिवार के लिए ट्रिप प्लान कर सकते हैं। वे अलग-अलग एयरलाइन और होटल की वेबसाइटें खोलकर कीमतों की तुलना कर सकते हैं। इस फीचर के साथ क्रोम में गूगल नैनो बनाना का इंटीग्रेशन भी हुआ है।

    कई काम कर सकता है एआई एजेंट

    गूगल क्रोम की वाइस प्रेसिडेंट पैरिसा तब्रीज (Parisa Tabriz) ने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया है कि उनके टेस्टर्स ने इस फीचर का इस्तेमाल कई कामों के लिए किया है। इसमें अपॉइंटमेंट बुक करना, ऑनलाइन फॉर्म भरना, टैक्स डॉक्यूमेंट इकट्ठा करना, प्लंबर और इलेक्ट्रीशियन से कोटेशन लेना, बिल चेक करना, एक्सपेंस रिपोर्ट फाइल करना, सब्सक्रिप्शन मैनेज करना और ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यू करवाना शामिल है। इससे उनका बहुत समय बचता है। गूगल अपने सभी प्रोडक्ट्स में AI को जोड़ रहा है। यह उसी का हिस्सा है। गूगल के ट्वीट में यह साफ-साफ दिख रहा है कि कैसे काम करेगा यह फीचर।

    आपकी तरफ से कर पाएगा साइन इन

    बता दें कि इस महीने कंपनी ने बताया था कि जेमिनी आपके जीमेल, सर्च, फोटो और यूट्यूब के डेटा का इस्तेमाल करके आपको बेहतर जवाब दे सकता है। यह ‘पर्सनल इंटेलिजेंस’ फीचर जब क्रोम के लिए एक्टिवेट होगा, तो जेमिनी असिस्टेंट ट्रिप से जुड़ी लॉजिस्टिक्स में भी मदद कर पाएगा। स्कूल के शेड्यूल और पहले से तय अपॉइंटमेंट्स को देखकर परिवार के लिए सबसे अच्छा ऑप्शन ढूंढ सकेगा। इतना ही नहीं, गूगल पासवर्ड मैनेजर का इस्तेमाल करके आपकी तरफ से यह वेबसाइटों में साइन इन कर पाएगा। क्रोम का ‘ऑटो ब्राउज’ फीचर फिलहाल अमेरिका में AI प्रो और AI अल्ट्रा सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है।

    क्रोम में मिल रहा नैनो बनाना

    ऑटो ब्राउजर के साथ-साथ गूगल अपना इमेज जनरेशन टूल ‘नैनो बनाना’ भी सीधे क्रोम में ला रहा है। कंपनी ने बताया है कि AI को इस तरह से ट्रैन किया गया है कि वह आपकी इजाजत के बिना कोई भी फाइनल फैसला नहीं ले पाएगा। इसके अलावा, क्रोम का इंटरफेस भी बदल जाएगा। अब ब्राउजर के राइट साइड में एक लगातार दिखने वाला पैनल होगा, जिसमें जेमिनी चैटबॉट हमेशा उपलब्ध रहेगा, भले ही आप अलग-अलग वेबसाइटों पर जा रहे हों।

    इन कंपनियों के लिए बढ़ सकती हैं मुश्किलें

    Azad Hind नजरिया: AI के बढ़ते चलन के साथ-साथ OpenAI और Perplexity जैसी कई कंपनियों ने अपने एआई ब्राउजर पेश किए। लेकिन दुनिया भर में ज्यादातर लोग गूगल क्रोम का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में यह अपडेट गूगल क्रोम को और भी उपयोगी बना देगा। इससे Perplexity का Comet और OpenAI का Atlas के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। क्योंकि जब क्रोम में ही यूजर्स को एआई सुविधाएं मिलेंगे तो वह अन्य ब्राउजर पर स्विच क्यों करना चाहेगा।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।