सोने की कीमत में भी आज तेजी दिख रही है। 2 अप्रैल की डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में 1,59,969 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था और आज यह 1,60,977 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 1,100 रुपये से अधिक तेजी के साथ 1,61,072 रुपये तक गया। 9.30 बजे यह 643 रुपये की तेजी के साथ 1,60,612 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।
Gold Silver Price Today, 24 February 2026: 2800 रुपये महंगी हुई चांदी, सोना लुढ़का, जानें आपके शहर में क्या है 24K, 22K और 18K गोल्ड का भाव
अंतरराष्ट्रीय कीमत
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 0.5% की तेजी के साथ $5,174.76 प्रति औंस पर पहुंच गया। पिछले सत्र में सोने की कीमत में एक फीसदी गिरावट आई थी क्योंकि सोमवार को कीमत तीन हफ्ते के हाई पर पहुंचने के बाद निवेशकों ने जमकर मुनाफावसूली की थी। इस बीच स्पॉट सिल्वर की कीमत भी एक फीसदी तेजी के साथ $88.23 प्रति औंस पहुंच गई। सोमवार को यह दो हफ्ते के उच्चतम स्तर पर पहुंची थी।
विभिन्न शहरों में सोने की कीमत
दिल्ली में सोने की कीमत
स्टैंडर्ड गोल्ड (22 कैरेट): 1,18,768 रुपये प्रति 8 ग्राम
प्योर गोल्ड (24 कैरेट): 1,29,552 रुपये प्रति 8 ग्राम
मुंबई में गोल्ड रेट
स्टैंडर्ड गोल्ड (22 कैरेट): 1,18,648 रुपये प्रति 8 ग्राम
प्योर गोल्ड (24 कैरेट): 1,29,432 रुपये प्रति 8 ग्राम
चेन्नई में गोल्ड प्राइस
स्टैंडर्ड गोल्ड (22 कैरेट): 1,19,128 रुपये प्रति 8 ग्राम
प्योर गोल्ड (24 कैरेट): 1,29,960 रुपये प्रति 8 ग्राम
हैदराबाद में सोने की कीमत
स्टैंडर्ड गोल्ड (22 कैरेट): 1,18,648 रुपये प्रति 8 ग्राम
प्योर गोल्ड (24 कैरेट): 1,29,432 रुपये प्रति 8 ग्राम














