• Business
  • Gold Silver Price: सोना ₹5,800 उछला, चांदी में ₹10,000 की तेजी, ईरान संकट के बीच कहां पहुंच गया रेट?

    नई दिल्ली: ईरान संकट के कारण सोने और चांदी की कीमत में आज भारी तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 5,000 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 10,000 रुपये से ज्यादा की उछाल आई। दुनिया में जब भी संकट गहराता है तो निवेशक सुरक्षित निवेश के लिए सोने और


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk मार्च 2, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: ईरान संकट के कारण सोने और चांदी की कीमत में आज भारी तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 5,000 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 10,000 रुपये से ज्यादा की उछाल आई। दुनिया में जब भी संकट गहराता है तो निवेशक सुरक्षित निवेश के लिए सोने और चांदी का रुख करते हैं। इसी वजह से इनकी कीमत में उछाल आती है।

    2 अप्रैल की डिलीवरी वाला सोना एमसीएक्स पर पिछले सत्र में 1,62,104 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। आज यह 1,65,501 रुपये पर खुला और शुरुआती कारोबार में 5,811 रुपये से अधिक तेजी के साथ 1,67,915 रुपये तक पहुंचा। सुबह 9.42 बजे यह 4647 रुपये यानी 2.87 फीसदी तेजी के साथ 1,66,751 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

    Gold Silver Price Today, 24 February 2026: 2800 रुपये महंगी हुई चांदी, सोना लुढ़का, जानें आपके शहर में क्या है 24K, 22K और 18K गोल्ड का भाव

    चांदी की कीमत

    इसी तरह 5 मई की डिलीवरी वाली चांदी की कीमत में शुरुआती कारोबार में 10,000 रुपये से ज्यादा की तेजी आई। पिछले सत्र में यह 282644 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुई थी और आज 2,82,644 रुपये पर खुली। शुरुआती कारोबार में यह 10,508 रुपये की तेजी के साथ 2,93,152 रुपये तक उछली। सुबह 9.45 बजे यह 8,672 रुपये यानी 3.07 फीसदी तेजी के साथ 2,91,316 रुपये पर ट्रेड कर रही थी।

    विभिन्न शहरों में सोने का भाव

    दिल्ली में सोने की कीमत
    स्टैंडर्ड गोल्ड (22 कैरेट): 1,27,048 रुपये प्रति 8 ग्राम
    प्योर गोल्ड (24 कैरेट): 1,38,592 रुपये प्रति 8 ग्राम

    मुंबई में गोल्ड रेट
    स्टैंडर्ड गोल्ड (22 कैरेट): 1,26,928 रुपये प्रति 8 ग्राम
    प्योर गोल्ड (24 कैरेट): 1,38,472 रुपये प्रति 8 ग्राम

    चेन्नई में सोने की कीमत
    स्टैंडर्ड गोल्ड (22 कैरेट): 1,26,208 रुपये प्रति 8 ग्राम
    प्योर गोल्ड (24 कैरेट): 1,37,680 रुपये प्रति 8 ग्राम

    हैदराबाद में गोल्ड रेट
    स्टैंडर्ड गोल्ड (22 कैरेट): 1,26,928 रुपये प्रति 8 ग्राम
    प्योर गोल्ड (24 कैरेट): 1,38,372 रुपये प्रति 8 ग्राम

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।