• Business
  • Gold Silver Price Crash: सोना-चांदी की लगी है सेल… रॉबर्ट कियोसाकी ने क्यों कहा ऐसा? बताया अमीर और गरीब में फर्क

    नई दिल्ली: सोना और चांदी में पिछले तीन दिनों में भारी गिरावट आई है। सोना जहां प्रति 10 ग्राम डेढ़ लाख रुपये से नीचे आ गया है तो वहीं चांदी भी ढाई लाख रुपये से नीचे आ गई। इसी बीच ‘रिच डैड पुअर डैड’ किताब के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी ने सोमवार को सोने और चांदी


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 2, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: सोना और चांदी में पिछले तीन दिनों में भारी गिरावट आई है। सोना जहां प्रति 10 ग्राम डेढ़ लाख रुपये से नीचे आ गया है तो वहीं चांदी भी ढाई लाख रुपये से नीचे आ गई। इसी बीच ‘रिच डैड पुअर डैड’ किताब के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी ने सोमवार को सोने और चांदी की कीमत में गिरावट को लेकर एक पोस्ट की है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के जरिए उन्होंने अमीर और गरीब के बीच में अंतर समझाया है।

    कियोसाकी की यह पोस्ट सोना और चांदी में आई गिरावट में खरीदारी को लेकर है। उन्होंने लिखा है, ‘अमीर और गरीब लोगों में फर्क देखिए। जब वॉलमार्ट में सेल (sale) लगती है, तो गरीब लोग दौड़कर सब कुछ खरीद लेते हैं। लेकिन जब शेयर बाजार या किसी भी वित्तीय बाजार में गिरावट आती है, जिसे ‘क्रैश’ कहते हैं, तो गरीब लोग घबराकर बेच देते हैं। वहीं अमीर लोग इसी मौके का फायदा उठाते हैं और खूब खरीदते हैं।’
    Gold Silver Crash: सोना-चांदी के बाजार में आ गया है भूचाल, क्या करना चाहिए निवेशकों को?

    सोना-चांदी बाजार में सेल

    कियोसाकी ने अपनी पोस्ट में बताया है कि सोना, चांदी और बिटकॉइन में गिरावट किसी सेल से कम नहीं है। उन्होंने लोगों से कहा है कि ऐसे में इन चीजों को खरीदारी करनी चाहिए। पोस्ट में उन्होंने लिखा है, ‘अभी सोना, चांदी और बिटकॉइन के बाजार में गिरावट आई है, यानी एक तरह की सेल लगी है। मैं भी पैसे लेकर तैयार हूं, ताकि जब ये चीजें सेल पर हों, तो और खरीद सकूं। आप क्या करेंगे?’

    कितना हुआ सोना, चांदी, बिटकॉइन का भाव?

    • एमसीएक्स पर अप्रैल डिलीवरी वाले सोने का भाव सोमवार को 1.37 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर गिर गया था। हालांकि शाम के समय इसके भार में कुछ तेजी आई और यह मामूली बढ़त के साथ डेढ़ लाख रुपये के पार चला गया।
    • एमसीएक्स पर फरवरी डिलीवरी वाली चांदी में भी उतार-चढ़ाव देखा गया। दिन के कारोबार में यह प्रति किलो 2.33 लाख रुपये के करीब आ गई थी। बाद में इसमें भी तेजी और यह बढ़कर 2.86 लाख तक पहुंच गई थी।
    • बिटकॉइन में पिछले काफी समय से गिरावट बनी हुई है। सोमवार को बिटकॉइन की कीमत 2.5% तक गिरकर 74,541 डॉलर (करीब 68 लाख रुपये) पर पहुंच गई थी। हालांकि बाद में इसमें कुछ रिकवरी हुई। शाम 6:30 बजे एक बिटकॉइन करीब 77,790 डॉलर पर कारोबार कर रहा था।

    कितनी आई 3 दिन में गिरावट?

    सोना और चांदी के वायदा कारोबार में लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। चांदी की कीमत सिर्फ तीन सत्रों में 1.66 लाख रुपये, यानी 41.5% गिर गई है। वहीं, सोने के दाम 47,000 रुपये, यानी 25.5% लुढ़क गए हैं। बिटकॉइन में भी 24 घंटे में करीब एक फीसदी और 7 दिनों में 11 फीसदी से ज्यादा गिरावट आ चुकी है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।