2 अप्रैल की डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में 1,56,803 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था और आज 1,58,436 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 1,58,436 रुपये तक हाई और 1,57,808 रुपये तक लो गया। सुबह 9.30 बजे यह 1,174 रुपये यानी 0.75 फीसदी तेजी के साथ 1,57,977 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।
Gold Silver Price Today, 3 February 2026: तीन दिन की गिरावट के बाद तेजी, चांदी ₹33,000 उछली, सोना भी हुआ महंगा, जानिए आज का रेट
इंटरनेशनल प्राइस
अमेरिका में ट्रेजरी बॉण्ड यील्ड में गिरावट के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने और चांदी की कीमत में तेजी आई है। स्पॉट गोल्ड 0.3 फीसदी तेजी के साथ 5,038.73 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया जबकि यूएस गोल्ड फ्यूचर 0.6 फीसदी तेजी के साथ 5,060.60 डॉलर पर था। इसी तरह स्पॉट सिल्वर 1 फीसदी तेजी के साथ 81.49 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। पिछले सत्र में इसमें तीन फीसदी से ज्यादा गिरावट आई थी।
विभिन्न शहरों में आज का भाव
दिल्ली में सोने की कीमत
दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 15,792 रुपये प्रति ग्राम और 1,57,917 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। इसी तरह 22 कैरेट सोने की कीमत 14,476 रुपये प्रति ग्राम और 1,44,757 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इसी तरह राजधानी में चांदी की कीमत प्रति 10 ग्राम 2,598 रुपये और 2,59,840 रुपये प्रति किलो चल रही है।
मुंबई में गोल्ड का रेट
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में स्टैंडर्ड गोल्ड यानी 22 कैरेट सोने की कीमत 1,14,448 रुपये प्रति 8 ग्राम है जबकि प्योर गोल्ड यानी 24 कैरेट सोने की कीमत 1,27,033 रुपये प्रति 8 ग्राम है।
चेन्नई में सोने की कीमत
तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में स्टैंडर्ड गोल्ड (22 कैरेट) की कीमत 1,16,632 रुपये प्रति 8 ग्राम है जबकि प्योर गोल्ड (24 कैरेट) की कीमत 1,27,240 रुपये प्रति 8 ग्राम है।
हैदराबाद में कीमत
हैदराबाद में स्टैंडर्ड गोल्ड (22 कैरेट) की कीमत 1,16,448 रुपये प्रति 8 ग्राम है जबकि प्योर गोल्ड (24 कैरेट) की कीमत 1,27,032 रुपये प्रति 8 ग्राम है।













