• Business
  • Gold Silver Price Today, 11 February 2026: बाजार खुलते ही ₹8,000 उछली चांदी, सोना भी हुआ महंगा, जानिए MCX पर आज का भाव

    नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी देखी जा रही है। MCX पर बाजार खुलते ही चांदी की कीमत में 8,000 रुपये से अधिक तेजी आई जबकि सोने की कीमत में 1,600 रुपये से ज्यादा तेजी आई। 5 मार्च की डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 2,52,548 रुपये प्रति किलो के भाव


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 11, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी देखी जा रही है। MCX पर बाजार खुलते ही चांदी की कीमत में 8,000 रुपये से अधिक तेजी आई जबकि सोने की कीमत में 1,600 रुपये से ज्यादा तेजी आई। 5 मार्च की डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 2,52,548 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुई थी और आज 2,,57,938 रुपये पर खुली। शुरुआती कारोबार में यह 2,60,838 रुपये तक हाई और 2,57,938 रुपये तक लो गई। सुबह 9.30 बजे चांदी 7,452 रुपये यानी 2.95 फीसदी तेजी के साथ 2,60,000 रुपये पर ट्रेड कर रही थी।

    2 अप्रैल की डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में 1,56,803 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था और आज 1,58,436 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 1,58,436 रुपये तक हाई और 1,57,808 रुपये तक लो गया। सुबह 9.30 बजे यह 1,174 रुपये यानी 0.75 फीसदी तेजी के साथ 1,57,977 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

    Gold Silver Price Today, 3 February 2026: तीन दिन की गिरावट के बाद तेजी, चांदी ₹33,000 उछली, सोना भी हुआ महंगा, जानिए आज का रेट

    इंटरनेशनल प्राइस

    अमेरिका में ट्रेजरी बॉण्ड यील्ड में गिरावट के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने और चांदी की कीमत में तेजी आई है। स्पॉट गोल्ड 0.3 फीसदी तेजी के साथ 5,038.73 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया जबकि यूएस गोल्ड फ्यूचर 0.6 फीसदी तेजी के साथ 5,060.60 डॉलर पर था। इसी तरह स्पॉट सिल्वर 1 फीसदी तेजी के साथ 81.49 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। पिछले सत्र में इसमें तीन फीसदी से ज्यादा गिरावट आई थी।

    विभिन्न शहरों में आज का भाव

    दिल्ली में सोने की कीमत
    दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 15,792 रुपये प्रति ग्राम और 1,57,917 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। इसी तरह 22 कैरेट सोने की कीमत 14,476 रुपये प्रति ग्राम और 1,44,757 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इसी तरह राजधानी में चांदी की कीमत प्रति 10 ग्राम 2,598 रुपये और 2,59,840 रुपये प्रति किलो चल रही है।

    मुंबई में गोल्ड का रेट
    देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में स्टैंडर्ड गोल्ड यानी 22 कैरेट सोने की कीमत 1,14,448 रुपये प्रति 8 ग्राम है जबकि प्योर गोल्ड यानी 24 कैरेट सोने की कीमत 1,27,033 रुपये प्रति 8 ग्राम है।

    चेन्नई में सोने की कीमत
    तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में स्टैंडर्ड गोल्ड (22 कैरेट) की कीमत 1,16,632 रुपये प्रति 8 ग्राम है जबकि प्योर गोल्ड (24 कैरेट) की कीमत 1,27,240 रुपये प्रति 8 ग्राम है।

    हैदराबाद में कीमत
    हैदराबाद में स्टैंडर्ड गोल्ड (22 कैरेट) की कीमत 1,16,448 रुपये प्रति 8 ग्राम है जबकि प्योर गोल्ड (24 कैरेट) की कीमत 1,27,032 रुपये प्रति 8 ग्राम है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।