• Business
  • Gold Silver Price Today, 12 February 2026: बाजार खुलते ही ₹2,500 लुढ़की चांदी, सोना भी हुआ सस्ता, जानिए MCX पर आज क्या चल रहा है रेट

    नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में बुधवार को तेजी आई थी लेकिन आज इन कीमती धातुओं की कीमत में शुरुआती कारोबार में गिरावट दिख रही है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में चांदी की कीमत में 2,500 रुपये की गिरावट आई है जबकि सोना 1,000 रुपये सस्ता हुआ है। 5 मार्च की डिलीवरी वाली


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 12, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में बुधवार को तेजी आई थी लेकिन आज इन कीमती धातुओं की कीमत में शुरुआती कारोबार में गिरावट दिख रही है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में चांदी की कीमत में 2,500 रुपये की गिरावट आई है जबकि सोना 1,000 रुपये सस्ता हुआ है। 5 मार्च की डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 2,63,018 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुई थी और आज यह 2,61,361 रुपये पर खुली। शुरुआती कारोबार में यह 260128.00 रुपये तक लो और 261924.00 रुपये तक हाई गई। 9.30 बजे यह 2649 रुपये यानी 1.01 फीसदी गिरावट के साथ 2,60,369 रुपये पर ट्रेड कर रही थी।

    सोने की कीमत में भी शुरुआती कारोबार में गिरावट आई है। 2 अप्रैल की डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में 1,58,755 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था और आज यह 1,58,000 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 1,57,701 रुपये तक लो और 1,58,173 रुपये तक हाई गया। सुबह 9.36 बजे यह 897 रुपये यानी 0.57 फीसदी गिरावट के साथ 1,57,858 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

    Gold Silver Price Today, 11 February 2026: चांदी ₹11,000 उछली, सोना भी हुआ महंगा, जानिए MCX पर आज का भाव

    इंटरनेशनल प्राइस

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी की कीमत में आज गिरावट आई है। स्पॉट गोल्ड 0.4 फीसदी गिरावट के साथ $5,058.64 प्रति औंस पर आ गया। पिछले सत्र में इसमें 1 फीसदी से ज्यादा तेजी आई थी। इसी तरह स्पॉट सिल्वर भी 1.4% गिरावट के साथ $82.87 प्रति औंस पर आ गया। पिछले सत्र में इसमें 4 फीसदी की तेजी आई थी।

    विभिन्न शहरों में आज सोने का भाव

    दिल्ली में गोल्ड प्राइस
    राजधानी दिल्ली में स्टैंडर्ड गोल्ड यानी 22 कैरेट की कीमत 1,17,168 रुपये प्रति 8 ग्राम है जबकि प्योर गोल्ड (24 कैरेट) 1,27,808 रुपये प्रति 8 ग्राम चल रहा है।

    मुंबई में सोने की कीमत
    देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में स्टैंडर्ड गोल्ड यानी 22 कैरेट सोने की कीमत 1,17,048 रुपये प्रति 8 ग्राम है जबकि प्योर गोल्ड यानी 24 कैरेट सोने की कीमत 1,27,688 रुपये प्रति 8 ग्राम है।

    चेन्नई में सोने का रेट
    तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में स्टैंडर्ड गोल्ड यानी 22 कैरेट सोने की कीमत आज 1,18,328 रुपये प्रति 8 ग्राम है जबकि प्योर गोल्ड यानी 24 कैरेट सोने की कीमत 1,29,088 रुपये प्रति 8 ग्राम है।

    हैदराबाद में गोल्ड रेट
    तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में स्टैंडर्ड गोल्ड (22 कैरेट) की कीमत 1,17,048 रुपये प्रति 8 ग्राम है जबकि प्योर गोल्ड (24 कैरेट) की कीमत 1,27,688 रुपये प्रति 8 ग्राम है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।