इस बीच सोने की कीमत में भी हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन तेजी आई है। 2 अप्रैल की डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में 1,52,836 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था और आज 1,53,750 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 2,001 रुपये की तेजी के साथ 1,54,837 रुपये तक पहुंचा। सुबह 10 बजे यह 1,889 रुपये यानी 1.24 फीसदी तेजी के साथ 1,54,725 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। पिछले सत्र में चांदी 10 फीसदी यानी 26,000 रुपये की गिरावट के साथ 2,36,435 रुपये प्रति किलो पर आ गई थी। सोने भी 6,000 रुपये यानी 4 फीसदी से अधिक सस्ता होकर 1,52,836 रुपये पर बंद हुआ था।
Gold Silver Price Today, 11 February 2026: चांदी ₹11,000 उछली, सोना भी हुआ महंगा, जानिए MCX पर आज का भाव
इंटरनेशनल रेट
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। स्पॉट गोल्ड एक फीसदी तेजी के साथ $4,966.83 प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा था। पिछले सत्र में इसमें तीन फीसदी से ज्यादा गिरावट आई थी और यह 5,000 डॉलर प्रति औंस से नीचे चला गया था। इसी तरह स्पॉट सिल्वर भी 2.1% की तेजी के साथ $76.76 प्रति औंस पर पहुंच गई। पिछले सत्र में इसमें 11 फीसदी गिरावट आई थी।
विभिन्न शहरों में सोने की कीमत
दिल्ली में सोने की कीमत
राजधानी दिल्ली में स्टैंडर्ड गोल्ड यानी 22 कैरेट की कीमत 1,16,272 रुपये प्रति 8 ग्राम है जबकि प्योर गोल्ड यानी 24 कैरेट की कीमत 1,26,832 रुपये प्रति 8 ग्राम है।
मुंबई में गोल्ड रेट
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में स्टैंडर्ड गोल्ड (22 कैरेट) की कीमत 1,16,152 रुपये प्रति 8 ग्राम है जबकि प्योर गोल्ड (24 कैरेट) की कीमत 1,26,712 रुपये प्रति 8 ग्राम है।
चेन्नई में सोने की कीमत
तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में स्टैंडर्ड गोल्ड यानी 22 कैरेट सोने की कीमत 1,16,792 रुपये प्रति 8 ग्राम है जबकि प्योर गोल्ड (24 कैरेट) का भाव 1,27,416 रुपये प्रति 8 ग्राम है।
हैदराबाद में गोल्ड रेट
हैदराबाद में स्टैंडर्ड गोल्ड यानी 22 कैरेट सोने की कीमत 1,16,152 रुपये प्रति 8 ग्राम है जबकि प्योर गोल्ड (24 कैरेट) की कीमत 1,26,712 रुपये प्रति 8 ग्राम है।














