• Business
  • Gold Silver Price Today, 17 February 2026: सुबह-सुबह 4700 रुपये सस्ती हुई चांदी, सोना भी गिरा, जानें प्रमुख शहरों में 24K और 22K गोल्ड का भाव

    नई दिल्ली: सोना और चांदी में गिरावट थमने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार सुबह बाजार खुलते ही दोनों धातुओं की कीमत लुढ़क गई। मल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अप्रैल 2026 की डिलीवरी वाला सोना 1200 रुपये गिर गया। वहीं 5 मार्च 2026 को डिलीवरी वाली चांदी की कीमत में करीब 4,700 रुपये की गिरावट


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 17, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: सोना और चांदी में गिरावट थमने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार सुबह बाजार खुलते ही दोनों धातुओं की कीमत लुढ़क गई। मल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अप्रैल 2026 की डिलीवरी वाला सोना 1200 रुपये गिर गया। वहीं 5 मार्च 2026 को डिलीवरी वाली चांदी की कीमत में करीब 4,700 रुपये की गिरावट आई। हालांकि बाद में कीमत में थोड़ा सुधार आया। सुबह 10 बजे सोना 1,069 रुपये की गिरावट के साथ प्रति 10 ग्राम 1,53,691 रुपये पर कारोबार कर रहा था। वहीं चांदी प्रति किलो 3,391 रुपये लुढ़ककर 2,36,500 रुपये पर थी।

    इससे पहले के कारोबारी सत्र में अप्रैल 2026 की डिलीवरी वाले सोने के वायदा अनुबंध 1,000 रुपये या 0.64% की गिरावट के साथ 1,54,897 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए थे। वहीं 5 मार्च 2026 को डिलीवरी वाले चांदी के वायदा अनुबंध 310 रुपये या 0.13% की बढ़त के साथ 2,40,201 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहे थे।
    सोना-चांदी ने बढ़ा दिया भारत का व्यापार घाटा, क्या अमेरिका के साथ डील से बढ़ेगा एक्सपोर्ट?

    आज क्यों आई गिरावट?

    वैश्विक स्तर पर मिले-जुले संकेतों के चलते यह नरमी आई। एशियाई बाजारों में बड़े हिस्से जैसे कि चीन, हांगकांग, सिंगापुर, ताइवान और दक्षिण कोरिया में लूनर न्यू ईयर की छुट्टियों के कारण कारोबार बहुत कम रहा। अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने से भी कीमती धातुओं की कीमतों पर दबाव पड़ा, जिससे उनमें कोई खास बढ़ोतरी नहीं हो सकी। अमेरिकी डॉलर इंडेक्स मुद्राओं के मुकाबले 0.2% बढ़ा, जिससे अन्य मुद्राओं वाले खरीदारों के लिए डॉलर-आधारित सोना महंगा हो गया और मांग कम हो गई।

    इंटरनेशनल मार्केट में भी कीमत धड़ाम

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी मंगलवार को सोने की कीमतों में गिरावट आई। अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने से कीमती धातुओं पर दबाव बना रहा। स्पॉट गोल्ड 0.9% गिरकर 4,947.98 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, जो दिन में 1% तक गिर गया था। अप्रैल डिलीवरी वाले अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स 1.6% गिरकर 4,966.80 डॉलर प्रति औंस पर थे। वहीं, स्पॉट सिल्वर 2.7% गिरकर 74.51 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, जो दिन में 3% से अधिक गिर गया था।

    क्या है सोने का भाव?

    • दिल्ली में स्टैंडर्ड सोना (22 कैरेट) 8 ग्राम के लिए 1,14,832 रुपये है, जबकि शुद्ध सोना (24 कैरेट) 8 ग्राम के लिए 1,25,264 रुपये है।
    • मुंबई में स्टैंडर्ड सोना (22 कैरेट) 8 ग्राम के लिए 1,14,712 रुपये है, जबकि शुद्ध सोना (24 कैरेट) 8 ग्राम के लिए 1,25,144 रुपये है।
    • चेन्नई में स्टैंडर्ड सोना (22 कैरेट) 8 ग्राम के लिए 1,15,512 रुपये है, जबकि शुद्ध सोना (24 कैरेट) 8 ग्राम के लिए 1,26,016 रुपये है।
    • हैदराबाद में स्टैंडर्ड सोना (22 कैरेट) 8 ग्राम के लिए 1,14,712 रुपये है, जबकि शुद्ध सोना (24 कैरेट) 8 ग्राम के लिए 1,25,144 रुपये है।

    क्या है एक्सपर्ट की राय?

    पृथ्वी फिनमार्ट के मनोज कुमार जैन का कहना है कि चीनी बाजार लूनर न्यू ईयर के कारण पूरे सप्ताह बंद रहेंगे, जिससे कीमती धातुओं में कारोबार कम होगा और कीमतों में बढ़ोतरी सीमित रहेगी। हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि भू-राजनीतिक जोखिम और अमेरिका में महंगाई का कम होना कीमतों को सहारा दे सकता है। अमेरिकी 10-वर्षीय बॉन्ड यील्ड का 4.10% से नीचे आना भी सोना और चांदी के लिए एक सहायक माहौल बना सकता है। उन्होंने सलाह दी है कि चांदी में बाजारों के स्थिर होने तक कोई भी नया ट्रेड करने से बचें।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।