• Business
  • Gold Silver Price Today, 19 February, 2026: सोने और चांदी की कीमत में मामूली तेजी, आपके शहर में आज कहां पहुंच गया रेट?

    नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज मामूली बढ़ोतरी दिख रही है। एमसीएक्स पर सोने की कीमत में शुरुआती कारोबार में 500 रुपये से अधिक तेजी आई जबकि चांदी की कीमत करीब 2,000 रुपये उछल गई। 2 अप्रैल की डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में 1,55,761 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 19, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज मामूली बढ़ोतरी दिख रही है। एमसीएक्स पर सोने की कीमत में शुरुआती कारोबार में 500 रुपये से अधिक तेजी आई जबकि चांदी की कीमत करीब 2,000 रुपये उछल गई। 2 अप्रैल की डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में 1,55,761 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था और आज 1,55,132 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 1,55,116 रुपये तक लो और 1,56,312 रुपये तक हाई गया। सुबह 10 बजे यह 526 रुपये यानी 0.34 फीसदी तेजी के साथ 1,56,287 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

    इसी तरह 5 मार्च की डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 2,44,268 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी और आज गिरावट के साथ 2,42,439 रुपये पर खुली। सुबह के कारोबार में यह 1946 रुपये की तेजी के साथ 2,46,214 रुपये तक उछली। सुबह 10.04 बजे यह 1,032 रुपये यानी 0.42 फीसदी तेजी के साथ 2,45,300 रुपये पर ट्रेड कर रही थी।

    सोने चांदी का भाव 18 फरवरी 2026: दो दिन की गिरावट के बाद ₹5,000 महंगी हुई चांदी, सोना भी उछला, जानिए कहां पहुंच गया है भाव

    इंटरनेशनल प्राइस

    अमेरिका में महंगाई की अहम रिपोर्ट आने से पहले डॉलर की कीमत में तेजी आई है। इससे सोने और चांदी की कीमत में गिरावट आई। बुधवार को सोने की कीमत में 2 फीसदी से ज्यादा तेजी आई थी लेकिन गुरुवार को शुरुआती कारोबार में इसमें गिरावट आई। स्पॉट गोल्ड 0.4% गिरावट के साथ $4,961.57 प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा था। स्पॉट सिल्वर भी 0.5% गिरावट के साथ $76.83 प्रति औंस पर आ गया। पिछले सत्र में इसमें 5 फीसदी से अधिक गिरावट आई थी।

    विभिन्न शहरों में रेट

    दिल्ली में सोने की कीमत
    स्टैंडर्ड गोल्ड (22 कैरेट): 1,13,192 रुपये प्रति 8 ग्राम
    प्योर गोल्ड (24 कैरेट): 1,23,472 रुपये प्रति 8 ग्राम

    मुंबई में गोल्ड रेट
    स्टैंडर्ड गोल्ड (22 कैरेट): 1,13,072 रुपये प्रति 8 ग्राम
    प्योर गोल्ड (24 कैरेट): 1,23,352 रुपये प्रति 8 ग्राम

    चेन्नई में सोने की कीमत
    स्टैंडर्ड गोल्ड (22 कैरेट): 1,13,832 रुपये प्रति 8 ग्राम
    प्योर गोल्ड (24 कैरेट): 1,24,184 रुपये प्रति 8 ग्राम

    हैदराबाद में गोल्ड प्राइस
    स्टैंडर्ड गोल्ड (22 कैरेट): 1,13,144 रुपये प्रति 8 ग्राम
    प्योर गोल्ड (24 कैरेट): 1,23,352 रुपये प्रति 8 ग्राम

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।