इस बीच सोने की कीमत में भी गिरावट आई है। 2 अप्रैल की डिलीवरी वाला सोना करीब 4,500 रुपये यानी 3 फीसदी गिरा है। पिछले सत्र में यह 1,47,753 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था और आज यह 1,46,000 रुपये पर खुला। 9.39 बजे यह 4,432 रुपये की गिरावट के साथ 1,43,321 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।
Gold Silver Price Today: 30 जनवरी को सुबह-सुबह औंधे मुंह गिरी चांदी की कीमत, सोना भी हुआ सस्ता, जानें MCX पर आज का भाव
अंतरराष्ट्रीय कीमत
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने और चांदी की कीमत में गिरावट आई है। स्पॉट गोल्ड 3.3 फीसदी गिरावट के साथ $4,703.27 प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा था। पिछले सत्र में इसमें 5 फीसदी से ज्यादा गिरावट आई थी और यह दो हफ्ते में अपने न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया था। यूएस गोल्ड फ्यूचर भी अप्रैल डिलीवरी के लिए 0.3% के साथ $4,729.20 प्रति औंस पर था। स्पॉट सिल्वर भी 5% गिरावट के साथ $80.28 प्रति औंस पर आ गई। गुरुवार को यह $121.64 प्रति औंस के रेकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी।













