• Business
  • Gold Silver Price Today, 23 February 2026: चांदी ₹8,000 रुपये उछली, सोना भी हुआ महंगा, शादियों के सीजन में कहां पहुंची कीमत

    नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज काफी तेजी आई। अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के टैरिफ के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बढ़ती वैश्विक व्यापार अनिश्चितताओं के बीच मजबूत सुरक्षित-निवेश की मांग के कारण सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में 3% की बढ़ोतरी


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 23, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज काफी तेजी आई। अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के टैरिफ के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बढ़ती वैश्विक व्यापार अनिश्चितताओं के बीच मजबूत सुरक्षित-निवेश की मांग के कारण सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में 3% की बढ़ोतरी हुई। इस दौरान चांदी 2.7 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई जबकि सोना 1.6 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।

    अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी शुक्रवार के 2,64,000 रुपये प्रति किलोग्राम के बंद स्तर से 8,000 रुपये या 3.03 प्रतिशत चढ़कर 2,72,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गई। 99.9% शुद्धता वाला सोना भी 3,300 रुपये या 2.06% बढ़कर 1,62,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गया। पिछले बाजार सत्र में यह 1,59,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

    Gold Silver Price Today, 20 February 2026: चांदी ₹3,400 रुपये उछली चांदी, सोना भी हुआ महंगा, जानिए कहां पहुंच गया भाव

    क्यों आई तेजी?

    चांदी और सोने में सोमवार को तेजी की गति बनी रही। दोनों धातुएं तीन सप्ताह के उच्चतम स्तर पर कारोबार कर रही थीं, जिसे नए सिरे से सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ने का समर्थन मिला। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि यह तेजी, ट्रंप के शुल्क के खिलाफ अमेरिकी अदालत के ऐतिहासिक फैसले के बाद आई।

    शुल्क और उनकी वैधता को लेकर अनिश्चितता के बीच सोने की कीमतें बढ़ी हैं। भले ही अदालत शुल्क को अमान्य मानता है, लेकिन चल रहा व्यापार तनाव अभी भी डॉलर पर दबाव डाल सकता है और सर्राफा को समर्थन दे सकते है।
    हरेश वी, जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड में जिंस शोध के प्रमुख

    सुप्रीम कोर्ट के फैसले के जवाब में अमेरिकी राष्ट्रपति ने शनिवार को वैश्विक शुल्क दर को 10% से बढ़ाकर 15% करने की घोषणा करके अपने व्यापार एजेंडा को बनाए रखने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ाया। गांधी ने कहा कि अचानक नीतिगत बदलाव ने वैश्विक अनिश्चितता को बढ़ा दिया है, दुनिया भर में कई सरकारें सावधानीपूर्वक प्रतिक्रिया दे रही हैं। कुछ व्यापार समझौतों की पुष्टि कर रही हैं, जबकि अन्य अमेरिका के अगले कदम की प्रतीक्षा कर रही हैं।

    Navbharat Timesसोने चांदी का भाव 18 फरवरी 2026: दो दिन की गिरावट के बाद ₹5,000 महंगी हुई चांदी, सोना भी उछला, जानिए कहां पहुंच गया है भाव

    इंटरनेशनल प्राइस

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में, हाजिर चांदी 1.79 डॉलर या 2.2% बढ़कर 86.50 डॉलर प्रति औंस हो गई, जबकि सोना लगभग 1% बढ़कर 5,151 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के जिंस शोध के प्रमुख हरेश वी ने कहा, ‘शुल्क और उनकी वैधता को लेकर अनिश्चितता के बीच सोने की कीमतें बढ़ी हैं। भले ही अदालत शुल्क को अमान्य मानता है, लेकिन चल रहा व्यापार तनाव अभी भी डॉलर पर दबाव डाल सकता है और सर्राफा को समर्थन दे सकते है।’

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।