• Business
  • Gold Silver Price Today, 24 February 2026: 2800 रुपये महंगी हुई चांदी, सोना लुढ़का, जानें आपके शहर में क्या है 24K, 22K और 18K गोल्ड का भाव

    नई दिल्ली: मंगलवार को शुरुआती कारोबार में ही सोना और चांदी की कीमतों बड़ा उलटफेर देखने को मिला। एमसीएक्स पर सोना गिरावट के साथ खुला। वहीं चांदी की शुरुआत तेजी के साथ हुई। बाजार खुलने के बाद दोनों धातुओं में मिला-जुला कारोबार देखा गया। दोपहर 12 बजे तक जहां सोने में गिरावट बनी रही तो


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 24, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: मंगलवार को शुरुआती कारोबार में ही सोना और चांदी की कीमतों बड़ा उलटफेर देखने को मिला। एमसीएक्स पर सोना गिरावट के साथ खुला। वहीं चांदी की शुरुआत तेजी के साथ हुई। बाजार खुलने के बाद दोनों धातुओं में मिला-जुला कारोबार देखा गया। दोपहर 12 बजे तक जहां सोने में गिरावट बनी रही तो वहीं चांदी में तेजी आ गई।

    दोपहर 12 बजे अप्रैल डिलीवरी वाला सोना प्रति 10 ग्राम 748 रुपये की गिरावट के साथ 1,60,850 रुपये पर कारोबार कर रहा था। वहीं चांदी में तेजी रही। चांदी की कीमत प्रति किलो 1067 रुपये की तेजी के साथ 2,66,400 रुपये पर थी। हालांकि 12 बजे के कारोबार में सोना 1,60,295 रुपये तक गिर गया था। वहीं चांदी 2,62,908 रुपये तक लुढ़क गई थी। इसके बाद चांदी में तेजी आती गई। दोपहर 12 बजे तक के कारोबार के दौरान चांदी करीब 2800 रुपये उछलकर 2,68,130 रुपये तक पहुंच गई थी।
    Gold Silver Outlook: सोने-चांदी में आने वाली है तेजी, एक्‍सपर्ट इन वजहों से लगा रहे दांव

    क्यों आया भाव में बदलाव?

    सोना और चांदी की कीमत में बदलाव का कारण अमेरिकी डॉलर और अमेरिकी टैरिफ रहा। दरसअल, एक तरफ अमेरिकी डॉलर मजबूत हो रहा था, तो वहीं दूसरी तरफ अमेरिकी टैरिफ को लेकर अनिश्चितता थी। वहीं वाशिंगटन व तेहरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण भी इन कीमती धातुओं की कीमत में बदलाव देखने को मिला।

    इंटरनेशनल मार्केट में क्या स्थिति?

    अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो स्पॉट गोल्ड (हाजिर सोना) 1.5% गिरकर 5,150.38 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। इससे पहले दिन में इसने तीन हफ्तों का उच्चतम स्तर छुआ था। चांदी की कीमतों में भी गिरावट आई। स्पॉट सिल्वर (हाजिर चांदी) 3.1% गिरकर 85.50 डॉलर प्रति औंस पर आ गई, जबकि सोमवार को इसने दो हफ्तों से अधिक का उच्च स्तर बनाया था।

    किस शहर में क्या है सोने का भाव?

    देश के अलग-अलग शहरों में सोने की कीमत अलग-अलग है। गुड रिटर्न्स के मुताबिक देश के अलग-अलग शहरों में प्रति ग्राम 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने का भाव इस प्रकार है:

    शहर 24 कैरेट 22 कैरेट 18 कैरेट
    चेन्नई 16,244 रुपये 14,890 रुपये 12,730 रुपये
    मुंबई 16,178 रुपये 14,830 रुपये 12,134 रुपये
    दिल्ली 16,193 रुपये 14,845 रुपये 12,149 रुपये
    कोलकाता 16,178 रुपये 14,830 रुपये 12,134 रुपये
    बेंगलुरु 16,178 रुपये 14,830 रुपये 12,134 रुपये
    लखनऊ 16,193 रुपये 14,845 रुपये 12,149 रुपये
    पटना 16,183 रुपये 14,835 रुपये 12,139 रुपये

    क्या है एक्सपर्ट की राय?

    पृथ्वी फिनमार्ट के मनोज कुमार जैन ने बताया कि वैश्विक अनिश्चितता ने व्यापारियों और निवेशकों को सुरक्षित माने जाने वाली संपत्तियों की ओर धकेला है। वहीं चीनी बाजार लंबे त्योहार की छुट्टियों के बाद फिर से खुल रहे हैं। इससे सोने और चांदी दोनों को अतिरिक्त सहारा मिल सकता है।

    जैन ने सलाह दी है कि लगभग 1,60,000 से 1,59,100 रुपये के आसपास सोने की खरीदारी गिरावट में की जा सकती है। इसके लिए 1,57,700 रुपये से नीचे का स्टॉप लॉस रखना चाहिए और लक्ष्य 1,63,300 से 1,65,000 रुपये का रखना चाहिए। चांदी के लिए, उन्होंने 2,60,000 से 2,55,500 रुपये की रेंज में खरीदारी की सिफारिश की है। इसमें 2,51,000 रुपये से नीचे का स्टॉप लॉस और 2,70,000 से 2,74,000 रुपये का लक्ष्य रखना चाहिए।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।