Gold Silver Price Today, 24 February 2026: 2800 रुपये महंगी हुई चांदी, सोना लुढ़का, जानें आपके शहर में क्या है 24K, 22K और 18K गोल्ड का भाव
क्यों आई सोना-चांदी में गिरावट?
अमेरिका की टैरिफ नीति को लेकर जारी अनिश्चितता और अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण गुरुवार को सोना और चांदी की कीमतों में दबाव देखने को मिला। कमजोर अमेरिकी डॉलर के बावजूद घरेलू वायदा बाजार में कीमती धातुएं गिरावट के साथ कारोबार करती दिखीं।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्या स्थिति?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड 0.3% बढ़कर 5,184.43 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। इससे पहले मंगलवार को सोना तीन हफ्तों के उच्च स्तर तक पहुंचा था। स्पॉट सिल्वर भी 0.1% की बढ़त के साथ 89.49 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा, जबकि पिछले सत्र में यह भी तीन सप्ताह के उच्च स्तर पर पहुंचा था।
प्रमुख शहरों में सोने के भाव
- दिल्ली में 22 कैरेट सोने का भाव 1,18,848 रुपये प्रति 8 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट का सोना 1,29,640 रुपये 8 ग्राम पर आ गया।
- मुंबई में 22 कैरेट सोने का भाव 1,18,728 रुपये प्रति 8 ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत 1,29,520 रुपये प्रति 8 ग्राम है।
- चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 1,19,448 रुपये प्रति 8 ग्राम और 24 कैरेट सोने का भाव 1,30,312 रुपये प्रति 8 ग्राम है।
- हैदराबाद में 22 कैरेट का सोना 1,18,728 रुपये प्रति 8 ग्राम और 24 कैरेट का सोना 1,29,520 रुपये प्रति 8 ग्राम है।
क्या है एक्सपर्ट की राय?
पृथ्वी फिनमार्ट के मनोज कुमार जैन के अनुसार कीमती धातुओं में इस समय अस्थिरता बनी हुई है, हालांकि प्रमुख सपोर्ट स्तर अब भी कायम हैं। उन्होंने बताया कि सोना साप्ताहिक आधार पर 4,940 डॉलर प्रति औंस के ऊपर टिक सकता है। चांदी 74 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर सपोर्ट ले सकती है। उन्होंने कहा कि डॉलर इंडेक्स में उतार-चढ़ाव, अमेरिका-ईरान वार्ता और अमेरिकी पीपीआई आंकड़ों से पहले बाजार में अस्थिरता बनी रह सकती है। जैन ने निवेशकों को सलाह दी है कि ऊंचे स्तर पर मुनाफावसूली करें और गिरावट आने पर ही नई खरीदारी पर विचार करें।













